×

MI vs RR: यशस्वी जायसवाल के शतक पर फिरा पानी, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया

MI vs RR: आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला था।

Suryakant Soni
Published on: 30 April 2023 11:57 PM GMT
MI vs RR: यशस्वी जायसवाल के शतक पर फिरा पानी, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया
X
MI vs RR

MI vs RR: आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास का 1000वां मुकाबला था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। बता दें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते शतकीय पारी खेलते मुंबई के गेंदबाज़ो की जमकर धुनाई की। राजस्थान ने अपने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा तूफानी अर्धशतक:

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। लेकिन उनके स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव आज अपने पुराने रंग में नज़र आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में आठ चौके और दो छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार के अलावा इस पारी में मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 44 रन बनाए। राजस्थान के लिए इस मैच में आर. अश्विन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

जायसवाल का शतक गया बेकार:

आईपीएल में इस सीजन के तीसरे शतकवीर यशस्वी जायसवाल बन गए। उन्होंने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद में शतक जड़ दिया। जायसवाल अपनी पारी में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की बड़ी पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक हो गया। उन्होंने आज मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की उनके ही घर में जमकर धुनाई की। इस सीजन में उनसे पहले हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर शतक लगा चुके हैं।

मुंबई के सामने था बड़ा लक्ष्य:

बता दें वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ो की राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने जमकर धुनाई की। इसमें यशस्वी जायसवाल आज एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। जायसवाल के अलावा राजस्थान रॉयल्स का दूसरा कोई बल्लेबाज़ कुछ ख़ास रन नहीं बना पाया। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए अर्शद खान ने तीन और पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। इस मैच में जीत के लिए अब मुंबई की टीम को 213 रन बनाने थे। लेकिन अंतिम ओवर्स में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर 45 रन बना दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अर्शद खान।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story