×

23 महीने से भारतीय टीम से दूर, सहवाग की तरह बरसाता चौके छक्के, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ गदर मचाने को तैयार!

Prithvi Shaw:पृथ्वी शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20ई में भारत के तरफ से खेले थे। तब से युवा सलामी बल्लेबाज ने घरेलू मैचों में मुंबई के लिए प्रदर्शन किया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 21 Jun 2023 7:14 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2023 8:51 AM GMT)
23 महीने से भारतीय टीम से दूर, सहवाग की तरह बरसाता चौके छक्के, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ गदर मचाने को तैयार!
X
(Pic Credit - Social Media)

Prithvi Shaw: भारत के नौजवान क्रिकेट खिलाड़ी, पृथ्वी शाॅ ने आखिरी वनडे मुकाबला अपना श्रीलंका के खिलाफ 25 जुलाई, 2021 में खेले थे, तब से तकरीबन 23 महीने से शॉ भारतीय क्रिकेट टीम से दूर है। भारतीय टीम से दूर होने के समय में आईपीएल के 2021 के सीजन में शॉ ने चौंकाने वाला प्रदर्शन दिया था। युवा सलामी बल्लेबाज ने तब से घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए धाकड़ प्रदर्शन किया है। शॉ ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी विस्फोटक पारी का प्रदर्शन किया, जिसमें 152.97 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 283 रन बनाए।

जाबाज खिलाड़ी है पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ मैदान में जिस तरह के खेल का प्रदर्शन करते हैं, उसी चलते इस क्रिकेटर की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व जाबाज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से करी जाती है। इसके अतिरिक्त क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉ क्रिकेट की दुनिया के अगले तेंदुलकर बनकर टीम इंडिया के तरफ से खेल सकते हैं। शॉ के खेलने के तरीके की बात की जाए, तो यह एक दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले बल्लेबाज है। इसके अतिरिक्त गेंदबाजी में शॉ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है।

शॉ को भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी। राहुल द्रविड शॉ के कोच बन उनकी मदद कर रहे है। जब अंडर-19 एशिया कप में शॉ भारतीय टीम के खिलाड़ी थे भारत के लिए खेल रहे थे, उस वक्त भी राहुल द्रविड़ टीम के कोच की भूमिका निभा रहे थे। शॉ को और बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के लिए राहुल द्रविड़ भी जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

वेस्ट इंडीज दौरा हो सकता है खास

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे के समय भारतीय टीम, वेस्टइंडीज को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के मुकाबलों में चुनौती देगी। इस दौरे से जुड़े कुछ खास जानकारियां सामने आई है।

वेस्टइंडीज के खेल दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की घोषणा 27 जून को हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI, की सेलेक्शन कमेटी 27 जून को टीम इंडिया में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ियों का ऐलान कर सकती है।

टीम इंडिया का यह दौर खास हो सकता है क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को इस दौरान आराम करने का मौका दिया जाएगा।ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है कि कई अन्य युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतर सकते है शॉ,

टीम इंडिया के वेस्ट इंडीज दौरे पर अगर सीनियर क्रिकेटर्स को आराम करने का मौका देकर नए युवा खिलाडियों को मौका दिया जाता है तो उसमें सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का नाम भी आगे जुड़ सकता है। बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी पृथ्वी शॉ के पुराने रिकॉर्ड को देखकर उनपर भरोसा जाता सकती हैं।

पृथ्वी शॉ एक युवा शानदार बल्लेबाज हैं जो भारत के इस दौरे में टीम के लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 25 जुलाई, 2021 में खेला था, तब से लगभग 23 महीने से शॉ टीम इंडिया से अलग रखे गए हैं।

पृथ्वी के प्रदर्शन को सहवाग से तुलना किया जाता है,

वर्तमान में खिलाड़ियों में टी 20 क्रिकेट खेलने के लिए बल्लेबाजों में भरपूर साहस और ऊर्जा होना चाहिए। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ टी 20 क्रिकेट के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहेगी जो बल्लेबाजी में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हो। साथ ही मैच के शुरुआत से ही गेंदबाजो पर दबाव बनाकर रखने के लिए जाने जाते हो।

पृथ्वी शॉ का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल 2021 के सीजन के समय में देखा गया। जब शॉ ने 15 मैचों में 159.13 की स्ट्राइक करते हुए 31.93 की औसत से 479 रन बनाए। अगले सीजन में फिर उन्हें लगातार फिटनेस के लिए फिर से संघर्ष करते देखा गया उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें ज्यादा रनरेट के लिए संघर्ष करते देखा गया।

पृथ्वी शाॅ आईपीएल में 147 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह खिलाड़ी कितना खतरनाक है। ‌उनके खेलने का अंदाज लोगों को पृथ्वी की तुलना पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से करने पर मजबूर करता है।

पृथ्वी शाॅ भी वीरेंद्र सहवाग की तरह दम पे दम सिक्सर जड़ने की काबिलियत रखने वाले खिलाड़ी हैं। शॉ ने कई दफा अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

तब लड़खड़ा गया था शॉ का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के 2020-21 के भारत के शानदार दौरे पर, शॉ की खेल से संबंधित तकनीकी खामियां उजागर होने लगी थी। उन्हें पहले टेस्ट में 0 और 4 के स्कोर के बाद हटा दिया गया था। उस समय टीम ने एक और तेजतर्रार युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का पक्ष लिया था। जिसके बाद पृथ्वी शॉ 25 जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए खिलाड़ी के रंग में लौटे लेकिन वह फिर से प्रभावित करने वाले पारी खेलने में असफल रहे। चोटों और फिटनेस से जुड़े परेशानियों के बाद से शॉ को भारतीय टीम के तरफ से खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी क्रम में 23 महीने बाद शॉ को मौका मिलने की उम्मीद दिख रही है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story