×

Ruturaj Gaikwad Marriage: उत्कर्षा के साथ विवाह बंधन बंध गए ऋतुराज, शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Ruturaj Gaikwad Marriage: चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (3 जून) को जीवन में नई पारी की शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार के साथ शादी रचा ली। दोनों ने अपनी परिवारजनों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई।

Suryakant Soni
Published on: 4 Jun 2023 12:21 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2023 12:22 PM GMT)
Ruturaj Gaikwad Marriage: उत्कर्षा के साथ विवाह बंधन बंध गए ऋतुराज, शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
X
Ruturaj Gaikwad Marriage (Photo: Instagram)

Ruturaj Gaikwad Marriage: चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (3 जून) को जीवन में नई पारी की शुरुआत की। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार के साथ शादी रचा ली। दोनों ने अपनी परिवारजनों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। ऋतुराज-उत्कर्षा के विवाह की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उत्कर्षा पवार शादी के परिधान में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ का लुक भी उनके फैंस को बहुत पसंद आया हैं।

शादी में कई क्रिकेटर भी हुए शामिल:

चेन्नई सुपकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार के साथ धूमधाम से शादी रचाई। उनकी शादी में परिवारजनों के साथ दोस्तों का भी खूब जमावड़ा देखने को मिला। इसके साथ इस शादी में क्रिकेट जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी शरीक हुई। इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स के धाकड़ बल्लेबाज़ शिवम दुबे अपनी पत्नी के साथ नज़र आए। चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी उनकी शादी की फोटोज शेयर की गई।

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

जानें कौन हैं ऋतुराज की दुल्हनियां..?

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी दुल्हनियां का नाम उत्कर्षा पवार है। गायकवाड़ की तरह ही उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वो दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करती हैं। उत्कर्षा पवार ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। गायकवाड़ की दुल्हनियां बेहद खूबसूरत हैं।

आईपीएल 2023 में रहा दमदार प्रदर्शन:

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में ऋतुराज गायकवाड़ का भी काफी योगदान रहा था। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में कुल 590 रन बनाये थे। इस सीजन उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हुए थे। सीएसके के आईपीएल फाइनल में पहुंचने में ऋतुराज के परफॉर्मेंस का अहम योगदान रहा था। शादी के चलते उन्होंने WTC फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story