×

IPL 2023: इन 2 खिलाड़ियों का रहा आईपीएल के इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन, वीरेंद्र सहवाग ने लिए ये नाम

IPL 2023: वीरेंद्र सहवाग के अनुसार, पृथ्वी शॉ और आंद्रे रसेल अपने दम पर टीम को किसी भी स्थिति में मैच जीता सकते हैं। हालांकि, इस सीजन में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 28 April 2023 10:52 AM GMT
IPL 2023: इन 2 खिलाड़ियों का रहा आईपीएल के इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन, वीरेंद्र सहवाग ने लिए ये नाम
X
IPL 2023 Virender Sehwag (Photo: Social Media)

IPL 2023 Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ओपनर पृथ्वी शॉ और कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल के आईपीएल 2023 में अब तक के प्रदर्शन से निराश है। वीरेंद्र सहवाग के अनुसार, पृथ्वी शॉ और आंद्रे रसेल अपने दम पर टीम को किसी भी स्थिति में मैच जीता सकते हैं। हालांकि, इस सीजन में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा, पृथ्वी शॉ और आंद्रे रसेल का शॉट चयन अच्छा नहीं दिख रहा है। यह दोनों खिलाड़ी बिग हिटर हैं, लेकिन गेंदबाजों ने उन्हें चुप कराने में कामयाबी हासिल कर ली है।

पृथ्वी और रसेल का खराब प्रदर्शन

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 में से 6 मैचों में खेलने का मौका दिया है। इस दौरान पृथ्वी शॉ एक बार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 6 मैचों में उन्‍होंने कुल 47 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन रहा हैं। पृथ्वी शॉ की नाकामी का खामियाजा दिल्‍ली कैपिटल्‍स को भुगतना पड़ा और टीम को शुरुआती 5 मुकाबलों में हार देखनी पड़ी है। तो वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्र रसेल की बात करें तो वह अब तक 8 मैचों में 108 रन बनाए हैं। आंद्रे रसेल की गेंदबाजी की धार भी इस सीजन में कुंद दिख रही और वह अब तक सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए हैं।

पृथ्वी शॉ ने गंवा दिया ये बड़ा मौका

वीरेंद्र सहवाग ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा कि मुझे पृथ्वी शॉ से बहुत उम्मीदे थीं क्योंकि घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर आए थे। अगर वह आईपीएल में भी रन बनाते तो उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुल सकते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा, आंद्रे रसेल को सभी मैच का रुख पलटने वाले खिलाड़ी के तौर पर जानते है। केकेआर भी लंबे समय से उन पर भरोसा कर रही है, लेकिन वह भी लगातार फ्लॉप रहे हैं। दिल्ली को पृथ्वी शॉ और कोलकाता को आंद्रे रसेल के खराब प्रर्दशन का सीजन में कई बार खामियाजा उठाना पड़ा है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story