×

Lucknow Bars and Restaurants: लखनऊ के मॉल्स में हैं ये बेहतरीन बार और रेस्टोरेंट्स, आज ही एन्जॉय करें यहाँ का खाना

Lucknow Best Bars and Restaurants in Malls: आज हम आपके लिए लखनऊ के बेहतरीन बार्स और रेस्टोरेंट की एक लिस्ट लेकर आये हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 10 Aug 2023 2:44 AM GMT
Lucknow Bars and Restaurants:  लखनऊ के मॉल्स में हैं ये बेहतरीन बार और रेस्टोरेंट्स, आज ही एन्जॉय करें यहाँ का खाना
X
Lucknow Best Bars and Restaurants in Malls (Image Credit-Social Media)

Lucknow Best Bars and Restaurants in Malls: लखनऊ अपनी प्रसिद्ध इमारतों, औपनिवेशिक युग की वास्तुकला, हलचल भरे बाज़ारों, म्यूजिक, डांस फॉर्म्स, कला और सबसे बढ़कर, अपने ज़ायके के लिए जाना जाता है। जितना खूबसूरत यहाँ का दिन होता है उल्टी ही प्यारी यहाँ की शाम है। यहाँ अपनी सभ्यता के साथ साथ वेस्टर्न कल्चर का भी अनोखा संगम नज़र आएगा। यह तब होता है जब शहर के पब और बार लखनऊ की चमकदार नाइटलाइफ़ में आपका स्वागत करने के लिए जागते हैं।ऐसे में आज हम आपके लिए लखनऊ के बेहतरीन बार्स और रेस्टोरेंट की एक लिस्ट लेकर आये हैं।

लखनऊ के मॉल में स्थित बेस्ट बार और रेस्टोरेंट्स

1. तमाशा बिस्त्रो बार (Ttamasha Bistro Bar-Wave Mall, Gomti Nagar)

तमाशा बिस्त्रो बार लखनऊ में एक पार्टी स्पॉट है जहां आप अपने खुलकर मस्ती कर सकते हैं और रात भर यहाँ डांस भी कर सकते हैं। इस रेस्ट्रो-बार को पार्टी में आने वालों के मूड को दर्शाने के लिए जीवंत तरीके से बनाया गया है। उनके मेनू में उत्तर भारतीय, इटालियन और चायनीज़ व्यंजनों के साथ-साथ आपको यहाँ काफी बेहतरीन चीज़ें भी मिल जाएंगी। वहीँ यहाँ आपको खुश और उत्साहित रखने के लिए उनके पास हर दिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हैप्पी आवर्स भी होते हैं।

स्थान: वेव मॉल, गोमती नगर
समय: प्रातः 11:30 से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए: ₹ 2000


2 . अंडरडॉग्स बार एंड ग्रिल, लखनऊ (Underdoggs Bar & Grill, Lucknow)

लखनऊ में नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए आप अंडरडॉग्स बार एंड ग्रिल में जाना न भूलें। ये बेहद लोकप्रिय स्पोर्ट्स बार है जहाँ आपको तरह तरह की स्पिरिट के साथ बेहतरीन बियर मिल जाएगी। बेहतरीन म्यूजिक के साथ यहाँ आपको इटैलियन और अमेरिकी से लेकर भूमध्यसागरीय तक के विभिन्न व्यंजनों को कई विशेष डिशेस मिल जाएंगी जिनका आप खुलकर आनंद ले सकते हैं।

स्थान: सिटी मॉल, गोमती नगर
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए: ₹ 1300

3. क्लब रमाला लाउन्ज एंड डिस्क,लखनऊ (Club Ramala Lounge and Disc, Lucknow)

क्लब रमाला को अपने डिस्कोथेक और डांस फ्लोर की वजह से लखनऊ में नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है। उत्कृष्ट रूप से डिजाइन किए गए आंतरिक सज्जा और शानदार माहौल यहां ड्रिंक्स और डांस को और भी अच्छा अनुभव बना देता है। यहाँ आपको इसके अलावा शानदार खाना भी मिल जायेगा। जिसमें उत्तर भारतीय, चायनीज़, कॉन्टिनेंटल और इटैलियन व्यंजन शामिल हैं।

स्थान: सिटी मॉल, गोमती नगर
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए: ₹ 2000

4. बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation)

यहाँ आपको बेहतरीन खाना और शानदार एम्बेंस मिल जायेगा। यहाँ ग्रिल्ड वेज और नॉन वेज दोनों तरह की चीज़ें मिलेंगें जिसके साथ आप एन्जॉय कर सकते हैं। बारबेक्यू नेशन रिवरसाइड मॉल या इनॉक्स के साथ साथ लू-लू मॉल में भी है।

स्थान: इनॉक्स, रिवरसाइड, गोमती नगर और लू-लू मॉल
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों के लिए: ₹ 2000

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story