Chinese Restaurants In Hazratganj: लखनऊ के दिल हजरतगंज में फेमस हैं ये टॉप 10 चाइनीज रेस्टोरेंट, आप भी जरूर जाएँ

Top 10 Chinese Restaurants In Hazratganj: लखनऊ में बसे इस छोटे से शहर में ऐसा कोई देशी-विदेशी ब्रांड नहीं है जो मौजूद ना हो। यह जगह शॉपिंग के लिए तो मशहूर है ही खान-पान के लिए भी इस जगह का कोई सानी नहीं है। चाहे रॉयल कैफ़े हो या शर्मा चाय स्टॉल। चाहे शुक्ला चाट हो या सरदार जी के छोले-कुल्चे, सबकुछ यहाँ आपको मिल जायेगा।

Preeti Mishra
Published on: 1 Aug 2023 1:15 AM GMT
Chinese Restaurants In Hazratganj: लखनऊ के दिल हजरतगंज में फेमस हैं ये टॉप 10 चाइनीज रेस्टोरेंट, आप भी जरूर जाएँ
X
Top 10 Chinese Restaurants In Hazratganj (Image credit: social media)

Top 10 Chinese Restaurants In Hazratganj: लखनऊ का दिल हज़रतगंज अपनी जीवंतता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ की शाम देखने लायक होती है। लखनऊ में बसे इस छोटे से शहर में ऐसा कोई देशी-विदेशी ब्रांड नहीं है जो मौजूद ना हो। यह जगह शॉपिंग के लिए तो मशहूर है ही खान-पान के लिए भी इस जगह का कोई सानी नहीं है। चाहे रॉयल कैफ़े हो या शर्मा चाय स्टॉल। चाहे शुक्ला चाट हो या सरदार जी के छोले-कुल्चे, सबकुछ यहाँ आपको मिल जायेगा।

यही नहीं हज़रतगंज चाइनीज डिशेस के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ एक से बढ़कर एक टॉप चाइनीस रेस्टोरेंट हैं जहाँ का स्वाद आप ताउम्र नहीं भूल पाएंगे।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको हज़रतगंज के टॉप 10 चाइनीज रेस्टोरेंट से रूबरू करवाएंगे। तो आइये डालते हैं नज़र

1. Wow China

अपने चिली चिकन, नूडल्स, चिकन मंचूरियन, फ्राइड राइस, चाइनीज भेल के लिए प्रसिद्ध Wow China हजरतगंज के सप्रू मार्ग पर स्थित है। यहाँ पर आपको चाइनीज व्यंजन के अलावा एशियाई डिशेस भी मिलेंगे। यह जगह कोई बहुत महंगी भी नहीं और आपकी जेब पर कोई खास असर भी नहीं पड़ेगा। यहाँ औसत 500 रुपये में दो लोग आसानी से अपना पेट और मन दोनों भर सकते यहीं।

2. Wow Momo

लखनऊ के दिल हज़रतगंज में प्रसिद्ध Wow Momo की भी एक फ्रेंचाइजी है। यहाँ तरह-तरह के मोमो मिलते हैं। उनमे से कुछ प्रसिद्द हैं-चिकन चीज़ पैन फ्राइड मोमोज़, चिकन शेज़वान पैन फ्राइड मोमोज़, और वेजी पैन फ्राइड मोमोज़। यह रेस्टोरेंट भी कोई खास कॉस्टली नहीं है और यहाँ पर भी मात्र 500 रुपये में दो लोग आसानी से अपना पेट भर सकते हैं।

3. Yummy Express

यम्मी एक्सप्रेस (Yummy Express) भी हजरतगंज का एक प्रसिद्ध चाइनीज रेस्टोरेंट है। यह जियामऊ में स्थित है। यहाँ का शेज़वान चावल, वेज फ्राइड मोमोज, चिली पोटैटो, मशरूम चिली, पनीर मंचूरियन ड्राई, बहुत प्रसिद्ध है। यह रेस्टोरेंट भी बहुत महंगा नहीं है और औसत 400 रुपये में दो लोग आसानी से यहाँ अपनी मनपसंद डिश खा सकते हैं।

4. Hell’s Kitchen

Hell’s Kitchen भी चाइनीज डिशेस के लिए एक प्रसिद्ध आउटलेट है। यह आउटलेट भी हजरतगंज के सप्रू मार्ग के नरही अपार्टमेंट में स्थित है। हालांकि इस रेस्टोरेंट पर आपको बैठ कर खाने की सुविधा नहीं मिलेगी। यह आउटलेट डिलीवरी सेवाएँ प्रदान करता है। यहाँ के कुछ मशहूर व्यंजन हैं चिली पोटैटो, वेज मंचूरियन ड्राई, और चिली मशरूम ड्राई। यहाँ पर आप फ्राइड राइस भी टेस्ट कर सकते हैं। यह आउटलेट अन्य जगहों से थोड़ा सस्ता है। यहाँ दो लोग औसत 300 रुपये में ठीक से भोजन कर सकते हैं।

5. Sanjha Chulha

सांझा चूल्हा नाम तो देशी है लेकिन यहाँ पर आपको चाइनीज के अलावा नार्थ इंडियन डिश भी खाने को मिलेगा। यहाँ आउटलेट परिवर्तन चौक, हजरतगंज में स्थित है। चाइनीज डिशेस में यहाँ का चिकन मंचूरियन, चिकन जिंजर, पनीर मंचूरियन बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ बाकि रेस्टोरेंट्स से थोड़ा कॉस्टली है और यहाँ पर दो लोगों के भोजन का औसत 650 रुपये लागत आता है।

6. Ni Hao

हज़रतगंज के सहारा मॉल स्थित नी हाओ (Ni Hao) भी एक प्रसिद्ध चाइनीज रेस्टोरेंट है। यहाँ पर आपको थाई व्यंजन भी मिलेंगे। यह रेस्टोरेंट अपने स्प्रिंग रोल्स, चिली गार्लिक क्रिस्पी वेजिटेबल, कुंग पाओ चिकन ड्राई, और हांगकांग चिकन ग्रेवी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ 500 रुपये में दो लोग भर पेट भोजन कर सकते हैं। नी हाओ का एक आउटलेट गोमती नगर में भी हैं।

7. Chinese Kitchen

यह चाइनीज रेस्टोरेंट भी सहारा मॉल, हजरतगंज में ही स्थित है। यह रेस्टोरेंट केवल चीनी डिश ही नहीं बल्कि तिब्बती व्यंजन भी परोसता है। यहाँ के स्प्रिंग रोल, क्रिस्पी चिली पोटैटो, चिकन स्प्रिंग रोल, चिकन चिली मोमोज, पनीर चिली के साथ चाउमीन बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पर दो लोग औसत 400 रुपये में चाइनीज और तिब्बती व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

8. Mogos

जैसा की इस रेस्टोरेंट के नाम मोगोस से ही पता चलता है, यह भी हजरतगंज स्थित एक प्रसिद्ध चाइनीज रेस्टोरेंट है। यहाँ पर भी आपको चाइनीज और तिब्बती दोनों तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। यहाँ का वेज मंचूरियन, नूडल्स, मोमोज, चिली पोटैटो बहुत प्रसिद्ध है। लगभग 500 रुपये में यहाँ दो लोग कई तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

9. Hungry Kya

हंग्री क्या हजरतगंज के सेठ राम जस रोड पर स्थित है। यह स्थान भी अपने चाइनीज व्यंजन के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के कुछ लोकप्रिय व्यंजन हैं- चिली चाप, पनीर मंचूरियन, और मशरूम चिली। यह आउटलेट बाकि जगहों से थोड़ा सस्ता है और यहाँ मात्र 300 रुपये में दो लोग चाइनीज व्यंजन खा सकते हैं।

10. Royal Cafe

रॉयल कैफे को भला कौन नहीं जनता। यह जगह वैसे तो अपने चाट, पानी पूरी और नार्थ इंडियन डिश के लिए पुरे लखनऊ में प्रसिद्ध है। लेकिन आपको बता दें की यह रेस्टोरेंट चीनी व्यंजन भी परोसता है। यह रेस्टोरेंट बाकि जगहों से थोड़ा महंगा भी है। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध चीनी व्यंजन हैं - वेज फ्राइड वॉन्टन, ड्रम्स ऑफ हेवन, चिकन सॉल्ट पेपर, और वेज 65. यहाँ दो लोगों के लिए औसत भोजन लागत लगभग 900 रुपये है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story