×

Sky Dining in Lucknow: लखनऊ में खुला भारत का पहला एडवेंचरस रेस्टोरेंट, जानिए और कहाँ-कहाँ ले सकते हैं आप इसका मज़ा

Sky Dining at Lucknow: अगर आपको भी कुछ एडवेंचर बेहद पसंद है। और आप एक असाधारण खाना खाने का अनुभव करना चाहते हैं, जो सचमुच आपको उत्साह से भर देगा तो आज हम आपको लखनऊ शहर की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप उड़ते हुए खाना खा पाएंगे।

Shweta Shrivastava
Published on: 8 Aug 2023 3:14 AM GMT
Sky Dining in Lucknow: लखनऊ में खुला भारत का पहला एडवेंचरस रेस्टोरेंट, जानिए और कहाँ-कहाँ ले सकते हैं आप इसका मज़ा
X
Sky Dining at Lucknow (Image Credit-Social Media)

Sky Dining at Lucknow: अगर आपको भी कुछ एडवेंचर बेहद पसंद है। और आप एक असाधारण खाना खाने का अनुभव करना चाहते हैं, जो सचमुच आपको उत्साह से भर देगा, तो ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि आप अपने खाने को काफी ज़्यादा एडवेंचरस बना सकते हैं तो क्या आप हमारी इस बात को मानेंगे? जी हाँ ये सच है आपने हवा में उड़ते हुए कई एडवेंचर किये होंगे लेकिन क्या आपने हवा में उड़ते हुए खाना खाया है? आज हम आपको लखनऊ शहर की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप उड़ते हुए खाना खा पाएंगे।

भारत का पहला एडवेंचरस रेस्टोरेंट लखनऊ में

इस बार आपको काफी अलग और एडवेंचरस फील होने वाला है। दरअसल यहाँ आपके लिए फ्लाईडाइनिंग विशेष रूप से तैयार किया गया है! फ्लाईडाइनिंग एक अनूठी अवधारणा है जो आपको और आपके सभी दोस्तों और फॅमिली को जमीनी स्तर से 50 मीटर की ऊंचाई पर खाने, पीने और मौज-मस्ती करने में सक्षम बनाती है और हम वादा करते हैं कि ये यादगार मील आप अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। इसको एक क्रेन द्वारा समर्थित किया गया है, जिसमें टेबल के चारों ओर 24 लोग रहते हैं और इसके केंद्र में 4 लोगों का स्टाफ होता है।

यहाँ अगर आप लंच करने आना चाहते हैं तो इसकी टाइमिंग दोपहर 1:30 से हैं। हाई-टी के लिए आप दोपहर 05:15 PM से 05:45 PM तक जा सकते हैं और इसके बाद 4 Sun Downer की भी यहाँ व्यवस्था है जिसे एन्जॉय करते हुए आप खाना एन्जॉय कर सकते हैं 06:45 PM - 07:15 PM तक इसके बाद डिनर की टाइमिंग रात का 07:45 PM से है।

वहीँ आपको इसके लिए कितना पेमेंट करना पड़ेगा आइये वो भी आपको बता देते हैं। दरअसल यहाँ आपको पैकेज मिलेगा जिसमे डिस्काउंटेड रेट के साथ लंच आपको मिलेगा ₹ 2499.00 + GST, हाई-टी ₹ 1999.00 + GST , 4 Sun Downer ₹ 1999.00 + GST और डिनर ₹ 2499.00 + GST है। इसकी लोकेशन और पूरा पता है -प्लॉट नंबर 2, आईटी पार्क-3, सुशांत गोल्फ सिटी अमर शहीद पथ, सुल्तानपुर - लखनऊ रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226030। बुकिंग ओपन हो चुकीं हैं आप इनकी वेबसाइट www.skydining.in/lucknow पर जा कर बुकिंग करवा सकते हैं।

यहाँ भी आप ले सकते हैं स्काई डाइनिंग का मज़ा

लखनऊ के अलावा भी कई जगहों पर आप इस तरह के रेस्टोरेंट को एन्जॉय कर सकते हैं। ये फ्लाई डिंनिंग के नाम से एक चैन है जिसकी भारत में लगभग हर बड़े शहर में एक आउटलेट मौजूद है फिर चाहे वो गोवा हो या मुंबई। इसके अलावा ये राजकोट, अहमदाबाद, उदयपुर, पुणे और अब लखनऊ में भी मौजूद है। अगर आप भी यहाँ गए हैं तो अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ ज़रूर शेयर करीये।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story