×

जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, दिल्ली से आती है यूपी में सबसे ज्यादा गंदगी

यूपी की विधानसभा में आज सवाल जवाब का का समय था। जिसमें विपक्ष के कई नेताओं द्वारा सरकार के मंत्रियों से कई मुद्दों को लेकर सवाल किये गए।

Aradhya Tripathi
Published on: 24 Feb 2020 3:02 PM GMT
जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, दिल्ली से आती है यूपी में सबसे ज्यादा गंदगी
X

लखनऊ। यूपी की विधानसभा में आज सवाल जवाब का का समय था। जिसमें विपक्ष के कई नेताओं द्वारा सरकार के मंत्रियों से कई मुद्दों को लेकर सवाल किये गए। इसी दौरान बसपा के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के एक सवाल के जवाब में जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह ने बताया कि गंगा में 170 नाले गिरते है। और गंगा के सहायक नदियों में कुल 631 नाले गिरते है।

जिनमें अधिकतर को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत साफ किया जा चुका है। इसके अलावा नमामिं गंगे योजना के तहत 45 एसटीपी काम कर रहे हैं और 31 नगरीय क्षेत्र को ओडीएफ हो चुके हैं। सबसे ज्यादा गंदगी दिल्ली से आ रही है। जिसमें हमारा कोई नियन्त्रण नहीं हैं। इसके अलावा गंगा नदी पर 78 शमशान घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

9261 गायों की मौत

बहुजन समाज पार्टी की सदस्य सुषमा पटेल ने प्रदेश में भारी संख्या में हो रही गायों की मौत को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए पशुधन विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 2019 में 9261 गोवंशों की मृत्यु गोआश्रय स्थलों में हुई थी। इस पर विपक्ष ने सवाल किया कि गायों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया। ऐसा लगाता है कि उन गायों की मौत भूख से हुई थी। इस पर चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गायों की मौत स्वाभाविक मौत थी और ऐसी मौतों पर पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है।

जनसंख्या पूरे देश की समस्या

ये भी पढ़ें- मोटेरा स्टेडियम में स्पीच देते समय ट्रंप ने कर दी ये बड़ी चूक, जानें पूरा मामला

विपक्षी सदस्यों संजय गर्ग, विजय मिश्र, राकेश सिंह बघेल, संजय प्रताप जायसवाल ने जब सरकार से जनसंख्या नियन्त्रण को लेकर सवाल किया तो स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश की बढ़ती हुई जनसंख्या देश व प्रदेश की गम्भीर समस्याओं में से एक है। प्रदेश की बढ़ती हुई जनसंख्या स्थिर किये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में परिवार नियोजन कार्यक्रम 1950 के दशक से चलाया जा रहा है, जिसके तहत परिवार को सीमित रखने के लिए स्थाई एवं अस्थाई विधियाँ सेवा केन्द्रों पर निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम लक्ष्य मुक्त व पूर्णतः स्वैच्छिक कार्यक्रम है।

वर्ष 2020 तक प्रजनन दर 2.1 लाने का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सकल प्रजनन दर में कमी लाना है। इस समय प्रदेश की सकल प्रजनन दर एन0एफ0एच0एस0 4 वर्ष 2015-16 के अनुसार 2.7 है, जिसे वर्ष 2020 तक 2.1 के स्तर तक लाना है। जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नवत् गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को पुरूष नसबन्दी (एन0एस0वी0) दिवस का आयोजन करने के अलावा तथा जनपदों में 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरूष नसबन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

संविधान की धज्जियां उड़ा रही सरकार

ये भी पढ़ें-ट्रंप के लिए बदला ताज का इतिहास, दो दिनों में बदल गई पूरी की पूरी तस्वीर

बजट अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चैधरी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार आंबेडकर के निर्मित संविधान में ही संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार समाजवाद और राष्ट्रवाद की खाई खींच रही है। समाजवाद भारतीय संविधान का अभिन्न अंग है। आज ही शून्य प्रहर में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चैधरी और कांग्रेस ने अलीगढ़ में सीएए के विरोध में हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। आज भी बजट अभिभाषण पर चर्चा जारी रही। अभिभाषण चर्चा में बसपा के असलम अली,सपा के इरफान सोलंकी,भाजपा के नीरज बोरा,अविनाश त्रिवेदी,तथा चेतराम सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया। चर्चा जारी रहेगी।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story