×

Etawah News: जेल में कैदी ने फांसी लगाने का क्या प्रयास, जेल प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Etawah News: जिला कारागार में दर्शन नाम के एक कैदी ने फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन उसको जेल में मौजूद सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने कैदी को बचा लिया और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Ashraf Ansari
Published on: 6 Sep 2023 2:04 PM GMT
Etawah News: जेल में कैदी ने फांसी लगाने का क्या प्रयास, जेल प्रशासन के फूले हाथ-पांव
X
(Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में बनी जिला कारागार में एक कैदी ने आज अचानक से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के देख रेख में कैदी का इलाज किया जा रहा। इटावा में बनी जिला कारागार में आज एक क़ैदी ने अचानक से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद जिला कारागार में मौजूद कर्मचारियों ने फांसी लगाते हुए कैदी को देख लिया और उसको बचा लिया।

जिला जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

दरअसल पूरा मामला जिला कारागार का है जहां पर जहां पर अपनी सजा काट रहे 70 वर्षीय दर्शन सिंह ने अचानक से आज फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही दर्शन सिंह ने फांसी लगाने का प्रयास किया वैसे ही पास में मौजूद कर्मचारियों ने कैदी को फांसी लगाते हुए देखा तो आनन फानन में उसको बचा लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में कैदी का चल रहा इलाज

जिला कारागार में दर्शन नाम के एक कैदी ने फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन उसको जेल में मौजूद सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने कैदी को बचा लिया और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला जेल से एक कैदी को जिला अस्पताल में लाया गया था जिसकी उम्र 70 साल है उसका नाम दर्शन सिंह है। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया था उसकी सांसे फूल रही थी। जिसको बाद कैदी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दी गया हमारे डॉक्टर की टीम मामले को गंभीरता से देखते हुए कैदी का इलाज कर रही है। वहीं जिला कारागार में कैदी के द्वारा फांसी लगाने का प्रयास किए जाने के बाद जिला जेल प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क़ैदी ने फांसी लगाने का प्रयास क्यों किया।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story