×

Lucknow Metro: मशहूर चित्रकार सुखवीर संघल की 109 वीं जन्म दिन पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

Lucknow Metro: डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ मेट्रो की तुलना अमेरिका की मेट्रो से की। उन्होंने कहा की एक बार जब मैं अमेरिका की मेट्रो में यात्रा कर रहा था तो मैंने भारतवर्ष में भी ऐसी ही मेट्रो की कल्पना की थी। उन्होंने लखनऊ मेट्रो पर साफ-सफाई एवं आधुनिकता से प्रभावित होकर कहा की मेरा ये सपना लखनऊ मेट्रो ने पूरा किया।

Anant Shukla
Published on: 14 July 2023 1:07 PM GMT (Updated on: 14 July 2023 1:09 PM GMT)
Lucknow Metro: मशहूर चित्रकार सुखवीर संघल की 109 वीं जन्म दिन पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
X
Lucknow Metro (Photo-Social Media)

Lucknow Metro: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मशहूर चित्रकार प्रोफ. सुखवीर संघल की 109 वीं जन्मतिथि के अवस पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर पर आज यानी 14 जुलाई, 2023 को कला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं एम.एल.सी डॉ दिनेश शर्मा ने कर जनता को समर्पित किया। प्रदर्शनी में प्रोफ. सुखवीर संघल की बेहद प्रसिद्ध चित्रकारियों को प्रदर्शित किया गया।

लखनऊ मेट्रो ने पूरा किया मेरा सपना-डॉ दिनेश शर्मा

डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ मेट्रो की तुलना अमेरिका की मेट्रो से की। उन्होंने कहा की एक बार जब मैं अमेरिका की मेट्रो में यात्रा कर रहा था तो मैंने भारतवर्ष में भी ऐसी ही मेट्रो की कल्पना की थी। उन्होंने लखनऊ मेट्रो पर साफ-सफाई एवं आधुनिकता से प्रभावित होकर कहा की मेरा ये सपना लखनऊ मेट्रो ने पूरा किया। प्रदर्शनी में यूपी मेट्रो के संचालन विभाग के महाप्रबंधक स्वदेश सिंह एवं कंपनी सचिव पुष्पा बेलानी भी सम्मिलित हुईं। इसके अलावा आई.इन.टी.ए.सी के निदेशक धर्मेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ चित्रकार मोहम्मद शकील, राज्य ललित कला अकादमी से डॉ भारत भूषण एवं निति आयोग के पूर्व सदस्य रहे डॉ शकील सुल्तान हाशमी भी शामिल रहे।

समापन दिवस के अवसर पर मेट्रो यात्रियों ने जमकर की खरीदारी

प्रोफेसर सुखवीर संघल द्वारा निर्मित चित्र लोगों को काफी पसंद आए। खूब तारीफ हुई। अद्वितीय कला/वाश पेंटिंग तकनीकों के बारे में लोगों ने जाना। प्रदर्शनी से पूर्व बच्चों के लिए चित्रकला कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान म्यूजिक बैंड ने कला प्रदर्शनी में आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बता दें कि मेट्रो स्टेशन पर 13 जुलाई को लगे 2 दिवसीय शॉपिंग कॉर्निवल का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को समापन दिवस के अवसर पर मेट्रो यात्रियों ने जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही कार्निवल को भविष्य में आयोजित करने की इच्छा भी जाहिर की।

इस अवसर पर सुशील कुमार ने कहा कि “कला/चित्रकला प्रदर्शनी लोगों को कला/वाश पेंटिंग तकनीकों के प्रति जागरुक करेगी। लखनऊ के प्रसिद्ध कलाकर रहे प्रोफ. सुखवीर संघल के संघर्षों को याद करने एवं उनके समाज के प्रति किए योगदान को लोगों के बीच लाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। जैसे लखनऊ मेट्रो संस्कृति एवं तकनीक का अनूठा संगम है ठीक उसी तरह तकनीक की बुनियाद पर खड़ा ये भूमिगत मेट्रो स्टेशन अपने आंचल में संस्कृति की कला/चित्रकला प्रदर्शनी संजोए हुए है”।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story