×

Lucknow Metro ने 5.5 लाख की हीरे की अंगूठी के साथ खोया पर्स महिला को सुरक्षित लौटाया

Lucknow Metro: सुरक्षा जांच पर निकले सुरक्षा कर्मी की नज़र जैसे ही पर्स पर पड़ी उन्होंने पर्स को भूतनाथ स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। पर्स में पड़े दस्तावेज से कंट्रोलर ने महिला से संपर्क किया और जांच पड़ताल के बाद उन्हें उनका पर्स सुरक्षित वापस लौटा दिया।

Anant Shukla
Published on: 11 Aug 2023 4:21 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2023 4:30 PM GMT)
Lucknow Metro ने 5.5 लाख की हीरे की अंगूठी के साथ खोया पर्स महिला को सुरक्षित लौटाया
X
Lucknow Metro returns lost purse with diamond ring worth Rs 5 lakh 50 thousand to woman (Photo-Social Media)

Lucknow Metro: आज लखनऊ मेट्रो से हज़रतगंज से लेखराज तक यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का पर्स ट्रेन में छूट गया था। महिला के पर्स में 5.5 लाख की कीमती हीरे की अंगूठी के साथ-साथ कैश एवं अन्य ज़रूरी सामान थे। इसी बीच ट्रेन में सुरक्षा जांच पर निकले सुरक्षा कर्मी की नज़र जैसे ही पर्स पर पड़ी उन्होंने पर्स को भूतनाथ स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। पर्स में पड़े दस्तावेज से कंट्रोलर ने महिला से संपर्क किया और जांच पड़ताल के बाद उन्हें उनका पर्स सुरक्षित वापस लौटा दिया। अपना खोया पर्स वापस पर कर महिला बेहद प्रसन्न हुईं।

#LucknowMetro स्टाफ की सत्यनिष्ठा व सजगता से मेट्रो में छूटा बैग लखनऊ की महिला यात्री कोमल चौधरी को सुरक्षित वापस मिल गया। बैग में हीरे की बालियां व कैश था। बैग वापस मिलने पर उन्होंने UPMRC के प्रति आभार जताया व सहयोग के लिए स्टाफ की प्रशंसा की।#UPMetro:साकारहोतेसपने pic.twitter.com/urG6SZIWEy

— Uttar Pradesh Metro Rail Corporation (@OfficialUPMetro) August 11, 2023

हाल ही में मेट्रो ने सीसीएस मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्ड अजय अवस्थी ने ईमानदारी की परिचय देते हुए एक यात्री को उनका छूटा हुआ बैग वापस किया था। पर्स में 200 डेनमार्क करंसी, 1810 रुपये एवं जरूरी कागज मौजूद थे।

लखनऊ मेट्रो द्वारा ऐसे कार्यों के लिए समय-समय पर अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता रहता है। सायद यह उसी का परिणाम है कि महिला का कीमती अंगूठी और पर्श मिल गया। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, "मुझे इन पुरस्कारों को देने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि ये हमारी टीम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आप सभी लखनऊ मेट्रो के मजबूत स्तंभ हैं। यह आपका समर्पण और कड़ी मेहनत है जो यूपीएमआरसी को एक विश्व स्तरीय परिवहन सेवा प्रदाता बनाती है।“

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story