×

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस में कौन है निकम्मा? संजय निरूपम ने पूछा ये बड़ा सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है, लेकिन पार्टी के भीतर की लड़ाई से उसका पीछ नहीं छूट रहा है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह लगातार दिल्ली में बैठे पार्टी पदाधिकारियों पर हमला बोल रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Aug 2023 6:06 AM GMT
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस में कौन है निकम्मा? संजय निरूपम ने पूछा ये बड़ा सवाल
X

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है, लेकिन पार्टी के भीतर की लड़ाई से उसका पीछ नहीं छूट रहा है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह लगातार दिल्ली में बैठे पार्टी पदाधिकारियों पर हमला बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें...मऊ में सिलिंडर ब्लास्ट से ढही दो मंजिला इमारत, 13 की मौत, लगी धारा 144

संजय निरूपम ने एक बार फिर पार्टी के किसी नेता पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। संजय निरूपम ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आखिर राहुल गांधी की रैली में निकम्मा अनुपस्थित क्यों था?

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की मुंबई रैली में मेरी अनुपस्थिति को लेकर जो बातें की जा रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कहा कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के कारण मैं पूरे दिन व्यस्त था और इस बारे में मैंने राहुल गांधी को पहले ही जानकारी दे दी थी। वो मेरे नेता हैं और वह हमेशा ही मेरे लिए एक जैसे रहेंगे।

यह भी पढ़ें...60 साल का सबसे भयानक तूफान, डूब गईं बुलेट ट्रेनें, चारों तरफ मची तबाही

हालांकि संजय निरूपम के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि '..लेकिन निकम्मा अनुपस्थित क्यों था?' संजय निरूपम किसपर निशाना साध रहे हैं, ये तो कांग्रेस और वहीं जानते होंगे? लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया है।

यह भी पढ़ें...सोनिया गांधी मरी चुहिया! इस बयान पर मचा बवाल, जानें क्या है मामला

कई लोगों का मानना है कि उन्होंने कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा पर निशाना साधा है। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है। हालांकि निरुपम ही बता सकते हैं कि वह कौन है जिस पर उन्होंने निशाना साधा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story