×

60 साल का सबसे भयानक तूफान, डूब गईं बुलेट ट्रेनें, चारों तरफ मची तबाही

जापान में 60 साल में पहली बार आए सबसे भीषण तूफान हगिबीस ने जमकर तबाही मचाई है। शनिवार को आए हगिबीस तूफान ने जापान की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। इस तुफान से अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Aug 2023 5:15 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2023 1:36 PM GMT)
60 साल का सबसे भयानक तूफान, डूब गईं बुलेट ट्रेनें, चारों तरफ मची तबाही
X

नई दिल्ली: जापान में 60 साल में पहली बार आए सबसे भीषण तूफान हगिबीस ने जमकर तबाही मचाई है। शनिवार को आए हगिबीस तूफान ने जापान की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। इस तूफान से अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं।

तूफान ने घर से लेकर सड़क तक और पुलिस से लेकर बुलेट ट्रेन तक सबकुछ तबाह कर दिया है। बुलेट ट्रेन की ट्रैक पर पानी भर गया है जिसकी वजह से उसका परिचालन रोक दिया गया है, तो वहीं भारी बारिश और बाढ़ की वजह से घरों में पानी घुस गया है।

यह भी पढ़ें...मऊ में सिलिंडर ब्लास्ट से ढही दो मंजिला इमारत, 11 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

तूफानी बारिश की वजह से कई नदियों में बाढ़ आ गई है। 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने ऐसी तबाही मचाई है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। बाढ़ की वजह से घरों में फंसे लोगों को बचाने के लिए सरकार ने सेना के जवानों को हेलीकॉप्टरों और नौकाओं के साथ बचाव कार्यों में लगाया है।

यह भी पढ़ें...राष्ट्रपति और PM मोदी से मिले नीदरलैंड के राजा-रानी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

तूफान की वजह से देश के बड़े हिस्से में भीषण बारिश हो रही है जिससे बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। मशहूर हाकोने शहर में बीते 24 घंटों में 37 इंच (करीब तीन फीट) बारिश हुई है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि भूस्खलन का खतरा अभी भी मंडरा रहा है।

जापान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक 14 नदियों में बाढ़ आई है। नदियों के तटबंध टूटने से कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है। हगिबिस तुफान शनिवार को राजधानी टोक्यो के दक्षिण में स्थित तट से टकराया था। इसने मध्य, पूर्वी और उत्तरी जापान में भीषण तबाही मचाई है। इन इलाकों के करीब पांच लाख घरों की बिजली चली गई है।

यह भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला! कार धमाके से हुआ बड़ा नुकसान, सर्च ऑपरेशन जारी

भूकंप और चक्रवात के लिहाज से जापान बेहद संवेदनशील देश है। देश में हर साल करीब 20 तूफान आते हैं। एक महीने पहले आए फेक्साई तूफान ने टोक्यो के आसपास खासकर चिबा में भारी तबाही मचाई थी। हेगिबिस की तुलना 1958 में आए अब तक के सबसे भीषण चक्रवात से की जा रही है। उस तूफान की चपेट में आकर 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story