×

राष्ट्रपति और PM मोदी से मिले नीदरलैंड के राजा-रानी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन ने कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Aug 2023 11:36 AM GMT
राष्ट्रपति और PM मोदी से मिले नीदरलैंड के राजा-रानी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली: नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन ने कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

नीदरलैंड के राजा और रानी पांच दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। हवाई अड्डे पर शाही जोड़े का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें...मऊ में सिलिंडर ब्लास्ट से ढही दो मंजिला इमारत, 11 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

इसके अलावा नीदरलैंड के राजा विलियम-एलेक्जेंडर तथा रानी मैक्सिमा ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विलियम एलेक्जेंडर ने 2013 में सत्ता संभाली थी जिसके बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा राजा और रानी मुंबई और केरल भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर विवाद: जानिए कब दायर हुआ था पहला मुकदमा, अयोध्या में लगी धारा 144

विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा नई दिल्ली में 25वें प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में नीदरलैंड भागीदार है। 2018-19 में दोनों देशों के बीच 12.87 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।

नीदरलैंड 2000 और 2017 के बीच भारत में 23 बिलियन डॉलर निवेश करने के साथ पांचवां सबसे बड़ा निवेशक बन गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story