×

Meerut News: परामर्श लेने आई 13 गर्भवती महिलाएं निकली एचआईवी पॉजिटिव

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इस साल अप्रैल माह से जुलाई के मध्य कुल 13 महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं हैं।

Sushil Kumar
Published on: 5 Aug 2023 1:19 PM GMT
Meerut News: परामर्श लेने आई 13 गर्भवती महिलाएं निकली एचआईवी पॉजिटिव
X
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में परामर्श लेने आई 13 गर्भवती महिलाएं निकली एचआईवी पॉजिटिव: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इस साल अप्रैल माह से जुलाई के मध्य कुल 13 महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं हैं। हालांकि मेडिकल प्रशासन का कहना है कि पिछले 4 माह की संख्या के सापेक्ष वार्षिक औसत गत वर्ष की तुलना में यह संख्या अत्यधिक कम है। पॉजिटिव पाई गई महिलाओं का एआरटी सेंटर के माध्यम से उनका उपचार शुरू हुआ है।

मेडिकल कॉलेज मेरठ के नोडल अधिकारी एआरटी सेंटर मेडिकल कालेज मेरठ ने बताया कि मेडिकल कालेज एआरटी सेंटर के रिकॉर्ड अनुसर 2022-23 में कुल रजिस्टर्ड एचआईवी पॉजिटिव महिलाएं 68 थी। अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य कुल 13 संक्रमित महिलाएं पंजीकृत की गई हैं। पिछले 4 माह की संख्या के सापेक्ष वार्षिक औसत गत वर्ष की तुलना में अत्यधिक कम है।

13 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवम प्रसुति रोग विभागाध्यक्ष डा.रचना चौधरी ने बताया कि विभाग की ओपीडी में औसतन यदि 10 गर्भवति महिलाए प्रतिदिन परमर्श लेने आती हैं तो पूरे साल में कुल लगभग 3500 गर्भवती महिलाए परामर्श लेती हैं उनकी जांच उपचार आदि से पता चलता है कि उनमें से 1% से भी कम महिलाएं एच आई वी संक्रमित पाई जाती हैं। इस वर्ष अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य कुल 13 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।

डा.रचना ने यह भी बताया कि 1अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य स्त्री एवम प्रसुति रोग विभाग में कुल 4452 सफल प्रसव कराए गए, 1811 नॉर्मल डिलीवरी तथा 2641 सिजेरियन डिलेवरी कराई गई। 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य एएनसी 1706, एम टी पी 246, 497 नॉर्मल डिलीवरी तथा 851 सिजेरियन डिलेवरी सफलता पूर्वक कराई गई। हालांकि मेरठ मेडिकल प्रशासन और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन महिलाओं ने कितने शिशुओं को जन्म दिया है, इसकी बारे में कुछ नहीं बताया है।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story