×

Noida Traffic: आज से नोएडा की 33 सड़कों पर नो एंट्री, यातायात पुलिस ने जारी किए निर्देश

Noida Traffic: यातायात पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 33 मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए यातायात विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 19 Jun 2023 4:47 AM GMT (Updated on: 19 Jun 2023 5:56 AM GMT)
Noida Traffic: आज से नोएडा की 33 सड़कों पर नो एंट्री, यातायात पुलिस ने जारी किए निर्देश
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Noida Traffic: नोएडा में जाम और हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने नया प्लान लागू किया है। यातायात पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 33 मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए यातायात विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि सुबह सात बजे से 11 और शाम पांच बजे से 10 बजे तक इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माना जा रहा है इस तरह से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस पर लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी।

नोएडा यातायात पुलिस ने सोमवार (19 जून) को नो एंट्री प्लान जारी कर दिया है। इसमें दिल्ली की तरह सुबह और शाम के व्यस्त समय में भारी वाहनों का शहर से होकर गुजरने की इजाजत नहीं होगी। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस के अलावा शहर के कुछ अंदरुनी रास्तों पर भी नो एंट्री प्लान लागू किया गया है।

इन मार्गों पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएटा में सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से परी चौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर, उद्योग मार्ग सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-11 झुंढपुरा चौराहे तक, उद्योग मार्ग सेक्टर- दो और तीन तिराहे से हरौला चौक, बांस बल्ली मार्केट, शिवानी फर्नीचर चौक मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12 और 56 तिराहे तक, तुलसी मार्ग-अट्रा पीर चौक से रायरेजीडेंसी चौक, सेक्टर-27 डीएम चौराहा जलवायु विहार चौक, सेक्टर- 25 ए मोदी मॉल चौराहा, रिलायंस चौराहे से सेक्टर 54 चौक तिराहे तक, एमपी-1 पर डीएनडी से सेक्टर- 3 रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-12,22,56 तिराहे से सेक्टर-57 चौराहा, खोड़ा तिराहा, लेबर चौक होकर एनआईबी सेक्टर -62 तक और लेबर चौक के सेक्टर -62 जेएसएस तिराहा पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story