×

Prayagraj News: निषाद पार्टी के विधायक पीयूष रंजन पर यौन शोषण का आरोप

Prayagraj News: प्रयागराज की करछना सीट से निषाद राज पार्टी के विधायक हैं पीयूष रंजन। युवती ने विधायक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Ashish Pandey
Published on: 7 April 2023 1:45 PM GMT
Prayagraj News: निषाद पार्टी के विधायक पीयूष रंजन पर यौन शोषण का आरोप
X
Piyush Ranjan photo: social media

Prayagraj News: प्रयागराज के करछना से निषाद पार्टी के विधायक पीयूष रंजन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। विधायक पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि विधायक उसे ब्लैकमेल कर कई बार 5 स्टार होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी भूचाल आना तय है।

पीयूष रंजन निषाद राज पार्टी के विधायक हैं। भाजपा के साथ सरकार में शामिल इस पार्टी के मुखिया संजय निषाद कैबीनेट मंत्री हैं। युवती ने विधायक पीयूष रंजन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि विधायक उसे ब्लैकमेल कर कई बार 5 स्टार होटल में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

कौन हैं पीयूष रंजन-

पीयूष रंजन प्रयागराज की करछना विधानसभा सीट से निषाद राज पार्टी के विधायक हैं। पीयूष रंजन ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उज्वल रमण सिंह को हरा कर जीत दर्ज की थी। वहीं 2017 के चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद यहां से पीयूष रंजन दूसरे नम्बर पर रहे थे, हार का सामना करना पड़ा था। जब पूरे प्रदेश में मोदी लहर थी, उस समय इस सीट पर सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण ने भाजपा के प्रत्याशी पीयूष रंजन को 15024 वोटों से हराकर जीत दर्ज की, अभी तक भाजपा का इस सीट पर खाता नहीं खुला है। 2022 पहली बार जनता जनार्दन ने कमल खिलाया है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story