×

कथा सुनने पहुंचे लोगों के साथ हादसा, ऐसे आई मौत, मच गया कोहराम

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हादसा हो गया। यहां एक घर का जीना गिर गया। इस दौरान मलबे के नीचे कई लोग दब गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

Shivani
Published on: 25 Aug 2020 5:52 PM GMT
कथा सुनने पहुंचे लोगों के साथ हादसा, ऐसे आई मौत, मच गया कोहराम
X

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हादसा हो गया। यहां एक घर का जीना गिर गया। इस दौरान मलबे के नीचे कई लोग दब गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं अन्य दो महिलाएं और कई लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बता दें कि जिस समय ये हादसा हुआ घर में भगवान की कथा हो रही थी।

शामली में घर का जीना गिरा, मलवे में दबे लोग

मामला शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसाला गाँव का है। यहां मंगलवार को रूला कश्यप नाम के शख्स के मकान पर जहावीर पीर गोगा की कथा का आयोजन किया गया था। कथा के दौरान भक्त काफी संख्या में इकठ्ठे हुए थे। इस दौरान कुछ महिलाएं कथा सुनने के लिए घर के जीने( सीढ़िया) के नीचे बैठ गयी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/VID-20200825-WA0049.mp4"][/video]

ये भी पढ़ेंः इमारत जमींदोज: लाशों के ढेर देख बौखलाई पुलिस, इन लोगों के खिलाफ लिया एक्शन

3 महिलाओं समेत अन्य तीन लोग दबे, एक की मौत

वही अचानक जीना भरभरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे से हड़कंप मच गया। जीना गिरने से उसके मलबे के नीचे 3 महिलाओं समेत अन्य तीन लोग दब गए। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने मलबे से निकाल कर सबको बचाया। हालाँकि इस दौरान एक महिला मौके पर ही मौत हो गयी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/VID-20200825-WA0048.mp4"][/video]

ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव: चुनावी तैयारियों में एनडीए आगे, नीतीश और नड्डा भी हुए सक्रिय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

ग्रामीणों के अनुसार मकान में जगह कम होने के कारण आस पडोस के लोग उसके मकान के जीने व छत पर, जिसको जहां जगह मिली बैठ गए। जीने पर वजन ज्यादा हो जाने के कारण जीना भरभरा कर गिर गया। जीना गिर जाने के कारण पडोस की ही 55 वर्षीय जनेश्वरी पत्नी जगवीरा की दबकर मौत हो गई। जबकि पडोस की ही परमेश्वरी व अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/VID-20200825-WA0056.mp4"][/video]

घायलों को सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वही मृतक महिला के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। वही कांधला हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि जिस महिला को ग्रामीण लेकर आए हैं उसकी हालत गंभीर है उसको लाला लाजपत राय मेरठ रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर- पंकज प्रजापति

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story