×

UP IAS Transfer List: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में आधा दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर

UP IAS Transfer List: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। शुक्रवार को यूपी में आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 19 May 2023 10:50 AM GMT (Updated on: 19 May 2023 11:26 AM GMT)
UP IAS Transfer List: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में आधा दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP IAS Transfer List: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। शुक्रवार को यूपी में आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में जिन अधिकारियों का नाम है, उनमें योगेश्वर राम मिश्र, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, दिनेश चंद्र, मोनिका, सुधीर बोबडे, लोकेश एम, डॉ अखिलेश सिंह शामिल हैं।

जारी की गई लिस्ट

- योगेश्वर राम मिश्र देवीपाटन मण्डल के मण्डलायुक्त बने।
- महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने।
- दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाए गए।
- मोनिका डीएम बहराइच बनीं।
- सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल।
- कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने।
- डीएम सहारनपुर डॉ अखिलेश सिंह कमिश्नर बस्ती बने।

बीते महीने पांच IAS अधिकारियों के हुए थे तबादले

बता दें कि बीते महीने 1 अप्रैल को 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। यूपी में जिन 5 आईएएस अफसरों को तबादला हुआ था उनमें आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा जिलाधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा आईएएस दिव्यप्रकाश गिरी को विशेष सचिव खाध्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश से स्टाफ ऑफिसर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार बनाया गया था। आईएएस संयुक्ता समद्दार जो कि प्रतिक्षारत थीं, उन्हे आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर उत्तर प्रदेश बनाया गया था। आईएएस कृष्ण कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन स्थानांतरणाधीन सद्स्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर यथावत बनाए रखा गया था। आईएएस आनंद कुमार विशेष सचिव संस्कृति विभाग यूपी को सदस्य न्यायिक परिषद बनाया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story