×

अंधेरे से ढकेगा शहर: अब 2021 में दिखेगा सूरज, लोगों की सुन कर हालत हुई खराब

संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) का अलास्का इलाको में भी लंबी रातों के लिए मशहूर है। जिसके चलते वहां अब साल 2020 में सूरज नहीं दिखने वाला है। ऐसे में उतकियागविक शहर(Utqiagvik City) में अब 23 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सूर्योदय होगा।

Newstrack
Published on: 22 Nov 2020 7:50 AM GMT
अंधेरे से ढकेगा शहर: अब 2021 में दिखेगा सूरज, लोगों की सुन कर हालत हुई खराब
X
संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) का अलास्का इलाको में भी लंबी रातों के लिए मशहूर है। जिसके चलते वहां अब साल 2020 में सूरज नहीं दिखने वाला है। 

अलास्का: सभी ग्रहों से पृथ्वी की संरचना बिल्कुल अलग है। इसी हिसाब से पृथ्वी पर जीवन है। लेकिन पृथ्वी पर जीवन हर जगह एक जैसा नहीं है। इन अलग-अलग जगहों पर कहीं बारिश ही बारिश है, कहीं सूखा है तो सूखा ही काफी ज्यादा। पर अमेरिका के एक हिस्से में जहां सर्दियों की रातें इतनी ज्यादा लंबी होती है कि वहां दिन और रात का कुछ पता ही नहीं चल पता है। बताया जा रहा कि ऐसा पृथ्वी के ध्रुवीय इलाकों में होता है, संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) का अलास्का इलाको में भी लंबी रातों के लिए मशहूर है। जिसके चलते वहां अब साल 2020 में सूरज नहीं दिखने वाला है।

ये भी पढ़ें... LOC पर खतरनाक चीज: आसमान पर खूनी साजिश, सेना हाई अलर्ट पर

65 दिन तक अंधेरा

ऐसे में यहां पर अब सूरज के दर्शन लगभग दो महीने बाद ही होंगे। जीं हां अलास्का (Alaska) में 18 नवंबर के बाद से ही रात है। ऐसे में उतकियागविक शहर(Utqiagvik City) में अब 23 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सूर्योदय होगा।

जिसके चलते सरकार ने आधिकारिक रूप से 65 दिन तक अंधेरा रहने की घोषणा कर दी है। बात ये है कि अलास्का ध्रुवीय इलाके में आता है, इसके उतकियागविक शहर में अब 23 जनवरी को सूर्य नजर आएगा।

sun rise फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...हुआ भयानक हादसा: आग का गोला बन दौड़ी कार, मच गई चीख पुकार

कुछ जगहों पर दिन इतने छोटे

उत्तरी ध्रुव की तरफ आगे बढ़ते हुए सर्दियों में कुछ जगहों पर दिन इतने छोटे होते हैं कि वहां रोशनी नहीं होती। यहां सर्दियों में दिन में भी अंधेरा रहता है।

बता दें, उतकियागविक शहर की आबादी सिर्फ 4000 की है। यहां सूरज और रोशनी के बिना मौसम काफी ठंडा रहता है। कई बार यहां तापमान माइनस 10 से 20 डिग्री तक पहुंच जाता है। पोलर नाइट्स की स्थिति अमेरिका में अलास्का के अलावा रूस, स्वीडन, फिनलैंड, ग्रीस और कनाडा के कुछ शहरों में भी होती है। ऐसे में अब यहां जनवरी 2021 में ही सूरज दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें...दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

Newstrack

Newstrack

Next Story