×

महिला पत्रकार की हत्या: घर में दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

बलूचिस्तान के केच जिले में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने के वारदात सामने आई है। जिले के तुरबत इलाके में शनिवार शाम को महिला पत्रकार के घर पर हत्या की गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है।

Newstrack
Published on: 6 Sep 2020 7:08 AM GMT
महिला पत्रकार की हत्या: घर में दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
X
बलूचिस्तान के केच जिले में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने के वारदात सामने आई है। जिले के तुरबत इलाके में शनिवार शाम को महिला पत्रकार के घर पर हत्या की गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है।

नई दिल्ली। बलूचिस्तान के केच जिले में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने के वारदात सामने आई है। जिले के तुरबत इलाके में शनिवार शाम को महिला पत्रकार के घर पर हत्या की गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। बता दें, पाकिस्तान में घरेलू हिंसा के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें... सावधान ग्राहकों: खत्म हुआ इस बैंक का दर्जा, अब गलती से भी न करें कोई लेन-देन

महिला बलूचिस्तान में काफी प्रसिद्धि पा रही

महिला शहीना शाहीन पीटीवी में एक स्थानीय एंकर और एक स्थानीय पत्रिका की संपादक थी। इसके साथ ही वह बलूचिस्तान विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की छात्रा भी थी। इस वारदात को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि उसके पति ने शाहीन(महिला पत्रकार) को मार डाला, क्योंकि वह बलूचिस्तान में काफी प्रसिद्धि पा रही थी।

इसके अलावा सन् 2018 की एक रिपोर्ट में सामने आया था कि बलूचिस्तान में सम्मान के नाम पर 30 महिलाओं सहित 50 लोग मारे गए थे। बलूचिस्तान की ये रिपोर्ट द ऑरात फाउंडेशन द्वारा जारी की गई थी। यह संगठन महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही थी।

Domestic violence सांकेतिक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...22,000 सैनिक तैनात: तेजी से आ रही आफत, हैशन करेगा जोरदार हमला

हत्या घरेलू हिंसा का परिणाम

ऐसे में इस कार्यक्रम के अधिकारी मुहम्मद अशफाक मेंगल के मुताबिक, पीड़ितों को ज्यादातर करीबी रिश्तेदारों द्वारा मार दिया गया था, जिनमें तथाकथित सम्मान और छोटे पारिवारिक झगड़े के नाम पर पति, भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल थे। शाहीन की मौत के पीछे भी यही लगता है। पुलिस अधीक्षक नजीबुल्लाह पंडरानी ने कहा कि यह हत्या घरेलू हिंसा का परिणाम थी।

आगे उन्होंने वारदात के बारे में कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, शाहीन के परिवार ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसकी शादी उसने 5 महीने पहले की थी। इस पर पुलिस ने कहा कि उसके शव को दफनाने के लिए उसके आवास पर स्थानांतरित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीटों की जंग, राजद-कांग्रेस से नहीं मिल रही तरजीह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story