×

मचा हाहाकार: भारी बारिश ने दक्षिण कोरिया में बरपाया कहर, बाढ़ में डूबे कई घर, 31 लोगों की मौत

South Korea Flood: भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। शनिवार को चेओंगजू में बाढ़ वाले अंडरपास में डूबी एक बस से पांच लोगों के शव बरामद किए गए। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 16 July 2023 3:28 AM GMT
मचा हाहाकार: भारी बारिश ने दक्षिण कोरिया में बरपाया कहर, बाढ़ में डूबे कई घर, 31 लोगों की मौत
X
Flood in South Korea (Photo: Social Media)

South Korea Flood: इन दिनों केवल भारत में ही नहीं आसमान से आफत की बारिश हो रही है। एक अन्य एशियाई देश दक्षिण कोरिया भी भयानक बरसात की चपेटी में है। भारी वर्षा के कारण यहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं। अत्यधिक बारिश के कारण नदियों पर बने बांध टूट गए हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। साउथ कोरियाई सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में देशभर में 31 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है।
देश के कई गांव और कस्बे भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। शनिवार को चेओंगजू में बाढ़ वाले अंडरपास में डूबी एक बस से पांच लोगों के शव बरामद किए गए। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

अब तक 7 हजार से लोगों को किया रेस्क्यू

सरकार द्वारा उन इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन पहले चलाया जा रहा है, जो बांध के किनारे बसे हैं। बांध के टूटने के कारण इन इलाकों में कई फीट पानी भर गया है। सड़कें और खेत-खलिहान पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने अब तक चले बचाव अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 7540 लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

सरकार के मुताबिक, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हताहत लोगों की संख्या के बारे में बताना फिलहाल मुश्किल है। अभी कई लोग लापता हैं, जिनका डेटा सरकार के पास नहीं है। बाढ़ वाली सुरंग में कितने लोग फंसे हैं, इसकी जानकारी सरकार के पास नहीं है। बचाव दल ने अब तक वहां से पांच शव निकाले हैं।
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने इस आपदा में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री हान डक-सू को बचाव अभियान तेज करने को कहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बचा लिया जाए।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story