×

अब दुनिया में बचा सिर्फ एक सफेद जिराफ, शिकारियों ने मां-बच्चे की कर दी हत्या

आपने सफेद जिराफ शायद ही देखे होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी ऐसे ही दुर्लभ सफेद जिराफों में से दो जिराफों की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अब दुनिया में केवल एक ही सफेद जिराफ बचा है।

Dharmendra kumar
Published on: 11 March 2020 3:50 PM GMT
अब दुनिया में बचा सिर्फ एक सफेद जिराफ, शिकारियों ने मां-बच्चे की कर दी हत्या
X

नई दिल्ली: आपने सफेद जिराफ शायद ही देखे होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी ऐसे ही दुर्लभ सफेद जिराफों में से दो जिराफों की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अब दुनिया में केवल एक ही सफेद जिराफ बचा है।

गौरतलब है कि कि सफेद जिराफ एक दुर्लभ जानवर है जो केवल केन्या में ही बचे हुए थे, लेकिन उनका भी लोगों ने शिकार कर लिया है।

जानकारों का कहना है कि साल 2017 में केन्या के इशाकबीनी कंजर्वेशन में सफेद रंग का जिराफ देखने को मिला था। उस समय सफेद मादा जिराफ अपने बच्चों के साथ जंगल में घूमती नजर आई थी।

यह भी पढ़ें...लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर बोले शाह, संपत्ति जलाने वालों की संपत्ति करेंगे जब्त

सफेद जिराफ की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी और इस तस्वीर से लोगों में सफेद जिराफ के अस्तित्व को लेकर उम्मीदें जग गई थीं।

लेकिन शिकारियों ने सफेद मादा जिराफ और उसके 7 महीने के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। फॉरेस्ट रेंजर्स को उत्तर-पूर्वी केन्या में गरिसा काउंटी के गांव में दोनों के शव को बरामद किया है।

यह भी पढ़ें...सिंधिया को बीजेपी ज्वाइन करने पर मिला ये बड़ा इनाम, शिवराज ने दी बधाई

इशाकबिनी कंजर्वेशन के मैनेजर मोहम्मद अहमद नूर ने बताया कि सफेद मादा जिराफ और बच्चे की मौत से गांव के लोग ही नहीं पर्यटक भी दुखी हैं। कई लोग केवल उन्हें देखने के लिए यहां आया करते थे।

साथ उन्होंने बताया कि ये साफ नहीं हो पाया है कि शिकारियों ने दोनों जानवरों को किस मकसद से मारा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस उन आरोपी शिकारियों की तलाश कर रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story