×

भयानक तूफान से मची तबाही: 35 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बुलाई गई सेना

वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि यह तूफान बीस साल में आया अब तक का सबसे भयानक तूफान था। उन्होंने बताया कि इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई है। नावें डूब गई और लाखों लोगों के घरों की बिजली चली गई है।

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 2:32 PM GMT
भयानक तूफान से मची तबाही: 35 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बुलाई गई सेना
X
वियतनाम की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस तूफान ने कम से कम 35 लोगों की जान ले ली है, तो वहीं 50 से अधिक लोग लापता हैं। 20 सालों में सबसे भयानक तूफान आया है।

लखनऊ: बेमौसम बारिश और तूफान ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रख दी है। तूफान ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई हुई है। अब इस बीच वियतनाम ने भीषण तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है, तो कई लोग लापता हो गए हैं।

वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि यह तूफान बीस साल में आया अब तक का सबसे भयानक तूफान था। उन्होंने बताया कि इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई है। नावें डूब गई और लाखों लोगों के घरों की बिजली चली गई है।

तूफान के कारण 35 लोगों की मौत

वियतनाम की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस तूफान ने कम से कम 35 लोगों की जान ले ली है, तो वहीं 50 से अधिक लोग लापता हैं। वियतनाम में तूफान के कारण अलग-अलग भूस्खलन में 8 लोगों की अपनी जान गंवा दी। तूफान के अलावा वियतनाम लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी हैं। तो वहीं तूफान में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें...भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा देश: मची भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट

Typhhon in Vietnam

दर्जनों के दबे होने की आशंका

बचावकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने तीन गांवों पर ध्यान लगाया हुआ है। इन तीन गांवों में भूस्खलन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जता रही है कि 40 से ज्यादा लोग कीचड़ और मलबे में अभी दबे हुए हैं। भूस्खलन वाले स्थान का उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दिन्ह डंग ने दौरा किया है। वियतनाम की सेना बुलडोजरों की सहायता से मलबा हटाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें...3 नवंबर बहुत महत्वपूर्ण: जिन चोटियों पर 1962 में था कब्जा, आज तिरंगा लहरा रहा

कई नावें डूब गईं

उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दिन्ह डंग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य चलाने और सैनिकों भेजने का निर्देश दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक जिनकी मौत हुई है उनमें 12 मछुआरे शामिल हैं। बुधवार को तूफान के कारण इन लोगों नावें डूब गई थीं। 14 अन्य मछुआरे लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। अभी कई स्थानों से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें...फ्रांस के बाद रूस में पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला, लगाए अल्‍लाहू अकबर के नारे

वियतानम में कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ आई हुई है। बाढ़ के कारण भूस्खलन की चपेट में सेना के बैरक भी आ घए। भूस्खलन मे सेना के जवान लापता हो गए हैं। वियतनाम में बीते सप्ताह कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story