×

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा देश: मची भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट

पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है। यह जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने दी। भूकंप के कारण इजमिर शहर में इमारतों और अन्य भवनों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। 

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 2:17 PM GMT
भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा देश: मची भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट
X
तुर्की समेत कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

लखनऊ: दुनिया भर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लोगों के मन में भय का माहौल पैदा हो गया है। इसके साथ ही बार-बार भूकंप आने की वजह से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों को आशंका सता रही है कि दुनिया में कहीं कोई बड़ी तबाही तो नहीं आने वाली है। वैज्ञानिक भूकंप को लेकर रिसर्च करने में लगे हैं कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है।

अब इस बीच पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है। यह जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने दी। भूकंप के कारण इजमिर शहर में इमारतों और अन्य भवनों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। तुर्की के इजमिर शहर में कई इमारतें गिर गई हैं।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में लोग दबे हो सकते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें...दंगल एक्ट्रेस का खुलासा: इंडस्ट्री की खोली पोल, हिल गया पूरा बॉलीवुड

तजाकिस्तान में भी आए भूकंप

इससे पहले तजाकिस्तान में बृहस्पतिवार को तेज झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप दोपहर करीब 3:02 पर आया था। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है। फिलहाल जोरदार झटकों से डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

Earthquake

ये भी पढ़ें...फ्रांस के बाद रूस में पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला, लगाए अल्‍लाहू अकबर के नारे

चिली में भूकंप

इससे पहले अमेरिका के चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। चिली के ला सेरेना से 40 मील दूर भूकंप आया था। अमेरिका के जियॉलजिकल सर्वे ने बताया कि चिली में आए भूकंप की गहराई जमीन के 27 मील अंदर थी। इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई थी।

लोगों ने कहा कि झटकों के बाद जब वह जागे तो इमारतें हिल रही थीं। लोग डर के मारे घरों से निकल बाहर भाग आए। बता दें कि ला सेरेना की जनसंख्या लगभग 2 लाख है। ला सेरेना चिली की राजधानी सैंटियागो से 300 मील की दूरी पर स्थित है। चिली तट Pacific Ring of Fire पर आता है। यह क्षेत्र टेक्टॉनिक मूवमेंट के कारण भूकंप और ज्वालामुखी का केंद्र रहता है।

ये भी पढ़ें...फ्रांस की इस घटना से समझें, मुसलमान जाकिर नाइक से इतनी नफरत करते क्यों हैं?

चिली से पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। यहां बुधवार को 4.2 तीव्रता का भूंकप आया। इस बार भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल से 270 किमी दूर था। इसमें भी किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story