×

फ्रांस की इस घटना से समझें, मुसलमान जाकिर नाइक से इतनी नफरत करते क्यों हैं?

यूं तो जाकिर नाइक का समूचा व्यक्तित्व ही विवादित है, लेकिन जब बांग्लादेश में आतंकवादी हमला हुआ था तब से वे विवादों में ही घिरते चलें गये। इस विवादित इस्लामी धर्म प्रचारक पर आतंकवादियों को प्रेरित करने का आरोप भी लग चुका है।

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 12:08 PM GMT
फ्रांस की इस घटना से समझें, मुसलमान जाकिर नाइक से इतनी नफरत करते क्यों हैं?
X
भारत के मुसलमानों को अपने जहरीले भाषणों से वे बरगलाने की कोशिश भी कर चुके हैं। इस बीच भारत सरकार ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों और वीडियो की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

नई दिल्ली: इस्लाम के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने के बाद से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। लोग उनके बयान से इतने ज्यादा आहत हैं कि सड़कों पर उतरकर उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन को और तूल देने के लिए इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक आगे आया है। वह विरोध प्रदर्शन की आड़ में अपने भड़काऊ एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है।

इसी कड़ी में वह लगातार सोशल मीडिया पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार भड़काऊ पोस्ट डालने का काम कर रहा हैं। जाकिर ने पहले सोशल मीडिया पर फ्रांस के प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की अपील की थी। इस बार नये पोस्ट के जरिये नाइक ने एक बार फिर से मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है।

उसने अपने पोस्ट में लिखा है, '... लेकिन अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी (...But Those who abuse the messenger of allah will have a painful punishment)'

Protest Against France फ्रांस की सड़कों पर विरोध करते लोग(फोटो:सोशल मीडिया)

बता दें कि इससे पहले जाकिर नाइक भारत के मुसलमानों को भी भड़काने का काम कर चुका है। कई एजेंसियों के मुताबिक, भारत में कई लोग जाकिर के भाषणों से रेडिक्लाइज हुए हैं। उन्होंने हिंसा का रास्ता अपनाया है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली मेट्रो से छंटनी हुए युवक को आगे कर बोले राहुल, बिहार में नहीं होता ऐसा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रौं ने ऐसा क्या कह दिया था? जिस पैर मचा हुआ बवाल

दरअसल बीते दिनों फ्रांस में एक शिक्षक ने क्लास के अंदर स्टूडेंट्स को पैगम्बर मोहम्मद साहब का विवादित कार्टून दिखाया था। ये बात एक स्टूडेंट को इतनी ज्यादा बुरी लगी थी कि उसने टीचर का ही कत्ल कर दिया था।

जिसके बाद से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रौं का बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने इस घटना को इस्लामी आंतकवाद करार दिया था और कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा।

इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रौं ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के विवादित कार्टून को जारी रखने की बात कही थी। जिसके बाद से दुनिया भर के मुल्कों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये।

ये भी पढ़ें…बलिया कांड की सच्चाई: पुलिस की पिटाई से कैसे बचा धीरेंद्र, नए वीडियो से मचा हड़कंप

Jakir इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक(फोटो:सोशल मीडिया)

जाकिर से आखिर मुसलमान इतनी नफरत क्यों करते हैं?

यूं तो जाकिर नाइक का समूचा व्यक्तित्व ही विवादित है, लेकिन जब बांग्लादेश में आतंकवादी हमला हुआ था तब से वे विवादों में ही घिरते चलें गये।

इस विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक पर आतंकवादियों को प्रेरित करने का आरोप भी लग चुका है। जाकिर इस्लाम के प्रचार की आड़ अन्य धर्मों का अपमान करने में भी नहीं चूकते।

भारत के मुसलमानों को अपने जहरीले भाषणों से वे बरगलाने की कोशिश भी कर चुके हैं। इस बीच भारत सरकार ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों और वीडियो की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

पिछले दिनों उन्होंने अरब से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई भी दी थी, लेकिन उनके भाषण हकीकत से वे मेल नहीं खाते। यह व्यक्ति इस्लाम का कितना भला कर रहा है यह तो पता नहीं, लेकिन यह तय है कि यह इस्लाम और अन्य संप्रदायों के बीच दूरियां बढ़ाने का काम जरूर कर रहा है।

यही वजह हैं कि दुनिया भर में बसे पढ़ें लिखें मुसलमान उसकी बातें में अब नहीं आ रहे हैं। लोग उसकी मंशा को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। लोग जानते हैं कि वे अपने जहरीले भाषणों के जरिये उन्हें दूसरे धर्मों के खिलाफ भड़काने का काम कर रहा है। इसलिए पढ़े-लिखे मुसलमान उससे नफरत करते हैं।

ये भी पढ़ें…मोदी दहाड़ से हिले तेजस्वी: जंगलराज की दिलाई याद, इन्हें बताया जंगलराज का युवराज

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story