×

Bharat Vs India: नोट बंदी फिर होगी! जाने इसके पीछे सच्चाई क्या है ?

Bharat Vs India: इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल करने को लेकर अब देश में बहस छिड़ गई है। तो यहां कई सवाल भी उठने लगे हैं। जैसे भारतीय करेंसी जिसमें रिजर्व बैंक आफ इंडिया लिखा है, पैन कार्ड पर गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखा, इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया लिखा है।

Ashish Pandey
Published on: 5 Sep 2023 1:02 PM GMT
Bharat Vs India: नोट बंदी फिर होगी! जाने इसके पीछे सच्चाई क्या है ?
X
Bharat Vs India (Photo- Social Media)

Bharat Vs India: देश में भारत और इंडिया के बीच चल रही बहस के बीच सवाल यह उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में देश में जिन संस्थाओं के नाम में इंडिया या इंडियन लगा है वहां इंडिया को भारत से रिप्लेस कर दिया जाएगा। देश के अधिकतर संस्थानों के नाम में इंडिया लगा है। जैसे कि इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो), इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आईआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स), इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया आदि अनेक ऐसे संस्थान हैं।

मेक इन इंडिया का नाम भी क्या मेक इन भारत होगा?

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया का नाम भी क्या मेक इन भारत होगा? देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) के नाम से भी क्या इंडिया हटेगा? हालांकि अब सवाल यह भी उठ रहा है कि भारत के नाम से संस्थाओं का नाम बहुत कम क्यों है जबकि इंडिया के नाम से बहुत अधिक।

देश में विपक्षी गठबंधन ने जब से अपना नाम इंडिया रखा है तब से इंडिया नाम काफी चर्चा में है। हाल ही में जब से संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की गई है तब से यह भी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में संविधान से इंडिया नाम हटाने का प्रस्ताव पारित कराया जा सकता है। इसके बाद ही इंडिया नाम को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। जी-20 में देश की राष्ट्रपति की ओर से दिए गए भोज के आमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट आफ भारत लिखे जाने के बाद से इस बात की संभावना और तेज हो गई है कि इंडिया नाम की जगह अब सिर्फ भारत का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

अगर इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल किया जाएगा तो ऐसे में कई सवाल उठने लगे हैं? जैसे क्या भारत के रुपये में भी इंडिया की जगह भारत किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इसके लिए क्यो जो नोट प्रचलन में हैं उन्हें सरकार वापस लेगी?

क्या नोट से हटाया जाएगा इंडिया शब्द?-

यहां सवाल यह भी उठ रहा है कि जैसे 500 रुपए के नोट पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया लिखा है तो क्या यहां से इंडिया शब्द हटाकर भारत किया जाएगा? अगर किया जाएगा तो क्या जो नोट प्रचलन में हैं उन्हें वापस लिया जाएगा?

Photo- Social Media

भारत निर्वाचन आयोग-

भारत निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया। यहां भी इंडिया है तो क्या यहां से भी इंडिया हटाया जाएगा।

Photo- Social Media

पैनकार्ड-

पैनकार्ड पर भी भारत सरकार और गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखा रहता है। क्या यहां से भी इंडिया हटाकर उसकी जगह भारत किया जाएगा? अगर ऐसा होगा तो देख और आम जनता को भी आर्थित नुकसान होगा।

Photo- Social Media

इस तरह से देखा जाए तो अगर इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल किया जाएगा तो बहुत सी ऐसी संस्थाएं और कई विभागों के नाम हैं जिसमें इंडिया लगा है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल होने पर यहां भी इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story