×

Bigg Boss OTT 2 के पुनीत सुपरस्टार पर दर्ज हुआ FIR, देखें अब क्या कांड किया बवाली YouTuber ने

Bigg Boss OTT 2 Fame Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार के बर्ताव को कुछ लोग गलत कह रहे हैं, वहीं कुछ लोग पुनीत की वापसी शो मेंं चाहते है। ऐसे में पुनीत की मुश्किलें बढ़ते दिख रही है।

Yachana Jaiswal
Published on: 6 July 2023 10:18 AM GMT
Bigg Boss OTT 2 के पुनीत सुपरस्टार पर दर्ज हुआ FIR, देखें अब क्या कांड किया बवाली YouTuber ने
X
Puneet Superstar (Pic Credit -Social Media)

Bigg Boss OTT 2 Fame Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार आजकल सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए है। पुनीत के बारे में लोग ढूंढते है और पढ़ते है। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन से पुनीत बाहर निकल चुके है जिसके बाद उनको लेकर चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई है। पुनीत सुपरस्टार के बर्ताव को कुछ लोग गलत कह रहे हैं, वहीं कुछ लोग पुनीत की वापसी शो मेंं चाहते है। ऐसे में पुनीत की मुश्किलें बढ़ते दिख रही है। पुनीत सुपरस्टार पर फैजान नाम के शख्स ने एफआईआर दर्ज़ करा दिया है।

क्या है पूरा मामला

बिग बॉस ओटीटी के सीज़न 2 से फेमस हुए, मीम बॉय फेम और सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर कहे जाने वाले पुनीत सुपरस्टार की मुसीबत बढ़ गई है पहले उन्हें बिगबॉस के शो से बाहर निकाल दिया गया है। उसके बाद अब और उनकी मुश्किलें बढ़ गई है, वह फंस चुके हैं। पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एक शख्स ने भोपाल में एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर एक फैजान अंसारी नाम के व्यक्ति ने कराई है।

बिग बॉस OTT 2’ के सोशल मीडिया सेंसेशन बने चर्चित कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार को शो से बाहर निकालने जाने के बाद से यह शो भी बहुत तेजी से चर्चा में आ चुका है। पुनीत को लेकर अलग अलग विचार है। लोग अलग अलग तरह से इस स्टार को जुड़े कर रहे है। कुछ लोग पुनीत सुपरस्टार के किए गए बर्ताव को बहुत गलत बताकर उसकी निंदा कर रहे हैं, तो वही कुछ लोग उन्हें वापिस से ‘बिग बॉस OTT’ में बुलाने की मांग किए जा रहे हैं। पुनीत की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इन्हीं चर्चाओं के बीच पुनीत सुपरस्टार के अगेंस्ट में भोपाल मैं एक व्यक्ति ने FIR दर्ज कराई है। यह एफआईआर करने वाला व्यक्ति भी कोई आम आदमी नहीं है। एक सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर हैं। जिसका नाम फैज़ान अंसारी है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, फैजान ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ भोपाल में मुकदमा (FIR) दर्ज करवाया है। फैज़ान का मानना है कि उन्होंने पुनीत सुपरस्टार पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद पुनीत के फैंस फॉलोइंग में कोई, फैज़ान को जान से मारने की धमकी लगातार दे रहा है।

पुलीस को दिये अपने शिकायत पत्र में फैज़ान ने लिखा है कि एक इंटरव्यू में जब फैजान से पुनीत सुपरस्टार पर बात की गई। फैज़ान ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि फैजान का मानना है कि पुनीत सोशल मीडिया स्टार हैं मगर एक अनपढ़ हैं। जिन्हें बात करने तक की तमीज़ नहीं है। वो जाहिल और गंवार हैं। फैज़ान ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है पुनीत सुपरस्टार को ‘बिग बॉस OTT 2’ में नहीं जाना चाहिए था। क्योंकि बिगबॉस में पढ़े-लिखे, सभ्य लोग जाते हैं।

फैज़ान के इस इंटरव्यू के इस बाइट के वायरल होने के बाद से फैजान को जान से मरने की धमकियां दी जाने लगीं है। उन्हें धमकी भरे मेल्स एवं मैसेजेस भेजे जा रहे है। जिससे परेशान होकर पुलिस में पुनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिससे इस मैटर पर जल्द से जल्द कार्यवाई किया जा सके। फैज़ान ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें मेंटली टॉर्चर भी किया जा रहा है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story