×

Bigg Boss OTT 2: कौन हैं आकांक्षा पुरी, जिनकी अश्लील हरकतों ने उन्हें घर से किया बेघर, जानें अब सलमान किसे दिखाएंगे बाहर का रास्ता

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी अब घर से बाहर हो चुकी हैं और यह दावा किया जा रहा है कि यह उनकी खुद की गलती के कारण हुआ है। आइए आपको विस्तार से बातते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 3 July 2023 7:53 AM GMT
Bigg Boss OTT 2: कौन हैं आकांक्षा पुरी, जिनकी अश्लील हरकतों ने उन्हें घर से किया बेघर, जानें अब सलमान किसे दिखाएंगे बाहर का रास्ता
X
Bigg Boss OTT 2 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss OTT 2: इस बार का 'बिग बॉस ओटीटी' ड्रामा और ट्विस्ट से भरा हुआ है। हर रोज ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोट मिल रहा है। शो में आए दिन नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले घर में किस वाला सीन हुआ था, जिसको लेकर सलमान खान काफी नाराज हुए थे और इसे लेकर सभी की काफी अच्छे से क्लास भी ली थी, लेकिन इस बीच सलमान ने एक कंटेस्टेंट को घर का रास्ता भी दिखा दिया। ये वही कंटेस्टेंट है, जिस पर सलमान काफी गुस्सा हुए थे। जी हां...हम आकांक्षा पुरी की बात कर रहे हैं, जिनका किसिंग वीडियो इन दिनों खूब वायरल है। अब आकांक्षा के घर से बाहर होते ही यह कयास लगाय जा रहा है कि क्या सलमान ने आकांक्षा को उनकी हरकतों के कारण घर से बाहर किया है? और अगर ऐसा है, तो क्या अगला नंबर जद हदीद का है? आइए जानते हैं।

घर से बाहर हुई आकांक्षा पुरी

बिग बॉस के घर में दो हफ्ते गुजारने के बाद आखिरकार सलमान खान ने आकांक्षा पुरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। आकांक्षा एविक्ट हो गई हैं। दरअसल, आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस के घर का एक नियम तोड़ा था। जी हां...आकांक्षा ने जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के साथ नॉमिनेशन की बात की थी, जो नियम के खिलाफ है। इसके बाद बिग बॉस ने जिया-अभिषेक और आकांक्षा को नॉमिनेट किया था, जिसके बाद आकांक्षा पुरी घर से बाहर हो गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा को सलमान ने उनकी हरकतों के कारण घर से बाहर किया है।

अगले हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?

आकांक्षा के जाने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि अब जद हदीद को सलमान खान घर से बाहर करेंगे। हालांकि, यह तो अगले हफ्ते ही पता चल पाएगा। बता दें कि आकांक्षा पुरी पिछले कुछ दिनों से काफी ट्रोल हो रही हैं। बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान जद हदीद को किस करने को लेकर आकांक्षा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, सलमान खान ने भी आकांक्षा को काफी डांट लगाई थी।

अब तक घर से कौन-कौन हुआ बेघर

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। इनमें पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी, आलिया सिद्दीकी और अब आकांक्षा पुरी का नाम भी शामिल हो गया है। फिलहाल, अभी घर में 9 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं, जिनमें अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, फलक नाज, जद हदीद, साइरस ब्रोचा, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और पूजा भट्ट शामिल है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story