×

Suniel Shetty Birthday: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, लेकिन एक हादसे के कारण टूटा अन्ना का सपना

Suniel Shetty Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर आइए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बाते बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 11 Aug 2023 1:41 AM GMT
Suniel Shetty Birthday: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, लेकिन एक हादसे के कारण टूटा अन्ना का सपना
X
Suniel Shetty Birthday (Image Credit: Instagram)

Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी आज 62 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उन पर लाखों लड़कियां अपनी जान देती हैं। फिल्मों में अपना दम दिखाने के बाद इन दिनों सुनील शेट्टी वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी कभी भी एक एक्टर नहीं बनना चाहते थे। जी हां...आपने बिल्कुल सही सुना। सुनील शेट्टी का सपना एक्टर बनने का नहीं बल्कि कुछ और ही था। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं।

1992 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की थी, लेकिन इस फिल्म में सुनील के साथ काम करने के लिए कोई भी एक्टर तैयार नहीं था। क्योंकि वह एक नए एक्टर थे। लेकिन बाद में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो वो सुनील शेट्टी एक एक्शन हीरो बनकर उभरे। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘दिलवाले’, ‘रक्षक’,’अंत’,’भाई’, ‘गोपी किशन’, ‘कृष्णा’, ‘बॉर्डर’, ‘हेराफेरी’ जैसी सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खास बात यह थी कि यह सभी फिल्में हिट रही थीं।

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सुनील शेट्टी

क्या आप जानते हैं....एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले सुनील शेट्टी कभी भी एक एक्टर नहीं बनना चाहते थे। जी हां... वो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, क्योंकि उन्हें स्पोर्ट्स काफी ज्यादा पसंद था और शायद यही कारण है कि 62 की उम्र में भी अन्ना काफी ज्यादा फिट हैं। अपने एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया था कि उन्होंने कभी एक एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने कहा था- ''मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता था। खिलाड़ी बनने के लिए मैंने मार्शल आर्ट की भी शिक्षा ली थी और फिटनेस भी काफी ध्यान दिया, लेकिन क्या पता था कि मार्शल आर्ट्स अभिनय और फिल्मों में काम आएगी।''

एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं सुनील शेट्टी

एक्टिंग और स्पोर्ट्स का गुण तो सुनील शेट्टी में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी एक प्रोड्यूसर भी हैं। जी हां... सुनील शेट्टी का 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से इनका प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story