×

Prithvi Shaw Breakup: क्रिकेट के बाद लव में भी पृथ्वी का Bad Luck, इस खूबसूरत हसीना से हुआ ब्रेकअप

Prithvi Shaw Breakup: फिलहाल में लगभग एक महीने पहले पृथ्वी शॉ अपनी ड्रीमगर्ल के साथ दुबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स में साथ पोज देते हुए दिखे थे। इतना ही नहीं इस कपल ने आइफा अवार्ड में ड्रेसिंग में ट्विनिंग भी की थी।ऐसे में अब ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस का दिल टूट गया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 8 July 2023 10:34 AM GMT (Updated on: 8 July 2023 1:16 PM GMT)
Prithvi Shaw Breakup: क्रिकेट के बाद लव में भी पृथ्वी का Bad Luck, इस खूबसूरत हसीना से हुआ ब्रेकअप
X
Prithvi Shaw (Pic Credit -Social Media)

Prithvi Shaw Breakup: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए आजकल का समय खराब चल रहा है। पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर अभी वैसे भी धुंधला दिख रहा था। ऐसे में अब क्रिकेटर को लव लाइफ में भी धोखा मिल गया हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे खबर आ रही है कि पृथ्वी शॉ का उनकी कथित गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया से ब्रेकअप हो गया है। अभी हाल फिलहाल में लगभग एक महीने पहले पृथ्वी शॉ अपनी ड्रीमगर्ल के साथ दुबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स में साथ पोज देते हुए दिखे थे। इतना ही नहीं इस कपल ने आइफा अवार्ड में ड्रेसिंग में ट्विनिंग भी की थी। ब्लैक कलर के कपड़े में इस कपल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इसी बीच इस खिलाड़ी का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ मुंबई के एक पब में हाथापाई भी हो गई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पृथ्वी शॉ पेट कानूनी कार्रवाई अभी भी जारी है।

पृथ्वी शॉ और निधि का ब्रेकअप !

आइए हम आपको बताते है। हुआ ऐसा कि इस खूबसूरत कपल ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर लिस्ट से हटा दिया है। जिसके बाद उनके फैंस यह अटकलें लगाने लगे हैं कि पृथ्वी और निधि के बीच अब दरार आ चुकी है। इस कपल का अब ब्रेकअप हो गया है। आपको बता दें कि यह कपल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद कई बार स्पॉट किया गया है, यह दोनों लवर्स फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी एक साथ दिखे थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के पैसों पर ऐश करने के बाद निधि ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि अभी इन दोनो ने अपने रिश्ते को लेकर कोई क्लू नहीं दिया है।

वेलेंटाइन पर लगाई थी स्टोरी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने निधि तापड़िया के साथ अपने रिश्ते पर पब्लिकली कुछ भी ओपन होकर नहीं कहा था। लेकिन पृथ्वी शॉ ने इसी साल वेलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम में निधि के साथ फोटो की एक स्टोरी शेयर करते हुए उस पोस्ट में लिखकर निधि को अपनी वाइफ के जैसे एक्सेप्ट कर लिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद पृथ्वी ने यह पोस्ट भी हटा दिया था। पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया रिलेशनशिप में आज से नही कई महीनों से हैं। यह दोनों एक-दूसरे को लॉन्ग टाइम से डेट कर रहे है। इसके साथ नवरात्रि में दोनों ने डांडिया भी साथ-साथ सेलीब्रेट किया था। इसके बाद फिर दोनों न्यू ईयर भी साथ मनाए थे। न्यू ईयर पार्टी में यह दोनों साथ दिखे थे।

सोशल मीडिया के कूल कपल

सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिन पहले इन दोनों का लव फन इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में दिख था। कुछ दिनों पहले निधि तापड़िया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, लोग उन्हें प्यार से लैला कहते है। जिस पर लवर पृथ्वी शॉ ने भी कमेंट किया कि ये लोग कौन है? इस कॉमेंट के जवाब में निधि तापड़िया ने रिप्लाई किया, वहीं लोग कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनो के रिश्ते में दरार आने की ख़बर इनके फैंस के लिए बहुत बड़ा सदमा है। क्योंकि इनके फैंस ये लवबर्ड्स को शादी के बंधन में बंधे देखना चाह रहे थे। इन दोनों कपल की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभी फैंस की उम्मीद भी वैसे टिकी हुई है, क्योंकि अभी तक पृथ्वी और निधि ने अपने रिलेशनशिप पर ब्रेकअप की खबरों के बारे में कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

प्राची सिंह और पृथ्वी की डेटिंग

टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में डेली सोप में काम करके नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्राची सिंह और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की डेटिंग की खबर भी खूब चर्चे में रही। इन दोनो को लेकर अफवाहें सितंबर 2020 में फैली थी। इस समय जब इन दोनों ने एक-दूसरे के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट किए थे। तब से पृथ्वी और प्राची के साथ डेटिंग करने की खबर सुर्खियों में थी। तब इनके फैंस को भी इस कपल के रोमांटिक सोशल मीडिया ड्रामा काफी पसंद आता था।

एक ऑनेस्ट और प्यारी गर्लफ्रेंड होने का प्रूफ प्राची हमेशा देती थी। पृथ्वी शॉ के खास दिनो पर उन्हें चीयर अप कराने के लिए प्राची हमेशा इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पृथ्वी की फोटो शेयर करती थीं। फिर ऐसी भी खबर आने लगी कि कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद पृथ्वी निधि तापड़िया को डेट करने लगे थे। फैंस को उम्मीद है कि पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया के बीच आज भी सब कुछ ठीक हो, देखते है ये कपल इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story