Prithvi Shaw Selfie Case: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट का मामला, मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

Prithvi Shaw Selfie Case: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले में मुंबई पुलिस एक्शन में है। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 18 Feb 2023 8:30 AM
Prithvi Shaw Selfie Case
X

Prithvi Shaw Selfie Case (Social Media)

Prithvi Shaw Selfie Case: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले में मुंबई पुलिस एक्शन में है। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पृथ्वी शॉ से हाथापाई को लेकर चर्चा में आई सपना गिल को ओशिवारा पुलिस ने अंधेरी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने 20 फरवरी तक आरोपी सपना को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने क्रिकेटर शॉ के दोस्त आशीष यादव का भी बयान दर्ज कराया है, जिन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बुधवार तड़के मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक फाइव स्टार होटल के बाहर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का अन्य लोगों से विवाद हो गया था। ये विवाद सेल्फी को लेकर हुआ था। शॉ के वकील ने बताया कि शोभित ठाकुर और सपना गिल ने होटल में डिनर के लिए आए पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी खिंचवानी चाही। पृथ्वी ने उनकी बात मान ली। कुछ देर बात वो कुछ और लोगों के साथ पृथ्वी के पास पहुंचे और सेल्फी खिंचवाने की मांग करने लगे। इस बार शॉ ने उन्हें मना कर दिया। लेकिन इसके बावजूद वे नहीं माने और सेल्फी के लिए दवाब बनाने लगे। जिसके बाद क्रिकेटर ने होटल मैनेजर को बुलाकर उन्हें बाहर करवा दिया।

बेस बॉल बैट से हमला

डिनर के बाद पृथ्वी शॉ जैसे ही बाहर आए, पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे 8 लोगों ने उनपर बेस बॉल बैट के साथ घेर लिया। शॉ किसी तरह से बचकर वहां से निकले। आरोपियों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और एक रेड लाइट पर शॉ की कार पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी कार का शीशा टूट गया। आरोपियों ने क्रिकेटर से 50 हजार रूपये ऐंठने की कोशिश भी की। पैसे देने पर आरोपी सपना गिल ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

वीडियो हुआ था वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छिनते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी वीडियो बनाता नजर आ रहा है। आरोपी लड़की और उसके साथियों का आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने क्लब में उनके साथ मारपीट की, फिर बाहर बेसबॉल बैट हमला किया। इस मामले में जिस आरोपी युवती सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!