×

करोड़ों की नन्ही अंगूठी: मिल जाए तो कई बंगले होंगे आपके, महंगी कारों लगेगी लाइन

बुधवार को एक बेशकीमती अंगूठी नीलाम की गई जिसमें एक बेशकीमती अंगूठी को बेचा गया है। इस अंगूठी की कीमत करोड़ों में है। रिंग की कुल कीमत 20 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

Shreya
Published on: 12 Nov 2020 10:12 AM GMT
करोड़ों की नन्ही अंगूठी: मिल जाए तो कई बंगले होंगे आपके, महंगी कारों लगेगी लाइन
X
करोड़ों की नन्ही अंगूठी: मिल जाए तो कई बंगले होंगे आपके, महंगी कारों लगेगी लाइन

जिनेवा: महंगे चीजें खरीदना और पहनना लोगों का अपना-अपना शौक होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों की कीमतें पूरी दुनिया को हैरान करके रख देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जिनेवा में। यहां पर बुधवार को एक बेशकीमती अंगूठी बेची गई, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रही। नीलामी में फिंगर रिंग पर जड़े हुए हीरे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। क्योंकि इसे 2.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 20 करोड़ से ज्यादा (20,67,45,875) में बेचा गया।

प्लेटिनम और सोने की अंगूठी पर जड़ा गया बेशकीमती हीरा

इस रिंग पर एक दुर्लभ बैंगनी रंग का हीरा जड़ा हुआ था, जिसने अंगूठी को बेशकीमती बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.05 कैरेट के इस दुर्लभ हीरे को प्लेटिनम और सोने की अंगूठी पर जड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: महात्‍मा गांधी और रेडियो: क्या आप जानते हैं कुरुक्षेत्र का किस्सा, जो बन गया इतिहास

RING (फोटो- सोशल मीडिया)

रंग की वजह से इतना महंगा बिकी ये अंगूठी

इस हीरे के खास रंग की वजह से इसे इतना ज्यादा महंगा बेचा गया। इस बेशकीमती फिंगर रिंग को टियारा जेम्स और ज्वैलरी डीएमसीसी ने खरीदा, जो कि दुबई के भारतीय एक्सपर्ट आशीष विजय जैन के स्वामित्व में थी।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किया बड़े राहत पैकेज का एलान, इन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

तेजी से बढ़ रहा हैआभूषण उद्योग

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बारे में भारतीय एक्सपर्ट आशीष विजय जैन ने बताया कि आभूषण उद्योग (Jewelry Industry) तेजी से बढ़ रहा है और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन रहा है, इसलिए हमें उपभोक्ता भावना के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चीनी सेना में घमासान: भाग रहे एक के बाद एक जवान, कोई नहीं बनना चाहता सैनिक

कोरोना वायरस काल में ज्यादा कीमत पर बिकते हैं दुर्लभ रत्न

कोरोना वायरस महामारी के बीच दुर्लभ रत्न अधिकतर ज्यादा कीमत पर बिकते हैं। यह एक निवेश हैं। आमतौर पर हीरे सफेद होते हैं, लेकिन रेड कलर के डायमंड को सबसे ज्यादा दुर्लभ माना जाता है, यही वजह है कि यह हीरे सबसे महंगे बिकते हैं।

यह भी पढ़ें: MLA ने जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित जनपद के 5 लोगों को दिये गये नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें: ढाई लाख सस्ती कार: खरीदारों का लग गया जमावड़ा, आज ही बुक कर लें आप भी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story