Kal Ka Rashifal11 May2026: देखिये कल का राशिफल, मेष से मीन किसके भाग्य में क्या है?
Kal Ka Rashifal11 May2026: आनेवाला 11 मई 2026 जानिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी के लिए देखिये कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal11May2026: आनेवाला कल 11 मई 2026 का राशिफल: आनेवाला कल 11मई 2026 सोमवार को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलकर मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं।दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शाम 7 बजकर 37 मिनट पर सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. एक ही दिन सूर्य और मंगल की यह स्थिति बहुत खास रहने वाला है। मंगल को साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास, भूमि, रक्त और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। तिथि-ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष नवमी चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 11 मई 2026 सोमवार कल की भविष्यवाणी...
कल का मेष राशिफल 11 मई 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल इस राशि के जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं खेल की दुनियां में मिलेगी बड़ी सफलता। जिससे हौसले रहेगें बुलंद, प्रेम संबंधों में साथी के साथ रोमांटिक मोड़ में रहेगे।
कल का वृष राशिफल 11 मई 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल जातक शारीरिक एवं मानसिक सेहत का सम्पूर्ण लाभ मिलेगा। जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमताओं को उच्च करने में कल के शुरूआत से ही सफलता के संकेत मिल रहे है।
कल का मिथुन राशिफलन 11 मई2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिवाले कल जातक आपको सेहत में कुछ थकान एवं पीड़ा का अनुभव हो सकता है। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल बेहतरीन परिणामों को देने वाली रहेगी।
कल का कर्क राशिफल 11 मई 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कल जातक प्रेम संबंधों में आपको रोमांटिक अवसर मिलेगे। जिससे उनके लिए आपके मन एवं विचारों में सम्मान एवं चाहत बढ़ेगी।इस दौरान उन्हें आपसे नहीं मिल पाने का मन में मलाल हो सकता है।
कल का सिंह राशिफल 11 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक संबंधों में मधुरता की बरसात होती रहेगी। किन्तु कल का दिन आप कहीं लंबी एवं लाभकारी यात्रा में जाने के लिए तैयार रहेगे।
कल का कन्या राशिफल 11मई 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कल जातक फिल्म, संगीत एवं अभिनय की दुनियां मे कल आपकी सोच से कहीं अधिक अच्छे परिणाम मिलेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे।
कल का तुला राशिफल 11 मई 2026 Libra Horoscope Tomorrow) कल जातक किसी संस्था एवं सरकारी अधिकारियो के द्वारा आपको सम्मानित किये जाने के योग बन रहे है। किन्तु इस बात का ध्यान रखें कि अपने अभ्यासों को कमजोर न करें।
कल का वृश्चिक राशिफल 11 मई 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कल आपके धन कमाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने की कोशिशों को इस सप्ताह अच्छी खासी सफलता मिलेगी। फिल्म, कला, आयुध, भण्ड़ारण चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे है।
कल का धनु राशिफल 11 मई 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक गृहस्थ जीवन के आंगन में पे्रम एवं चाहत बरसेगी। उनके सहयोग से आपको घर के कई कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
कल का मकर राशिफल 11 मई 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक आपका आर्थिक मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कल का दिन किसी कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने की मीटिंग में व्यस्त रहेगे।
कल का कुंभ राशिफल 11 मई 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल कल के दिन जातक आपको सितारों की चाल मालामाल करने वाली रहेगी। निजी एंबंधों में एक दूसरे प्रति चाहत एवं लगाव से मन प्रसन्न रहेगा
कल का मीन राशिफल 11 मई 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 11मई 2026 की गणना के अनुसार कल के दिन आपको वैवाहिक जवीन में सुख एवं आनन्द रहेगा। आपको कई बार जीवन साथी के सेहत को लेकर चिंताएं हो सकती है। अतः सूझबूझ एवं धैर्य बनायें रखें।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।