Aaj Ka Ank Rashifal 19 August 2026: 1 से 9 तक का अंक राशिफल, जानें आज क्या कहते हैं आपके नंबर

Aaj Ka Ank Rashifal 19 August 2026:19 अगस्त का अंक राशिफल: आज किस नंबर की चमकेगी किस्मत? जानें मूलांक 1 से 9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। धन, करियर, परिवार और रिश्तों से जुड़े खास संकेत यहां पढ़ें।

Update:2026-08-18 12:36 IST

Ank jyotish Rashifal 19 August 2026: आज का दिन  कुछ मूलांक आपके लिए क्या लेकर आ रहा है। 19 अगस्त का दिन भी मूलांक के अनुसार अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। किसी के लिए काम में नई जिम्मेदारी आएगी तो किसी को धन और रिश्तों के मामले में महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। जानते हैं 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 19 अगस्त 2026 अंक राशिफल.....

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

आज दिन की शुरुआत भले ही सामान्य रहे, लेकिन बाद में कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम आपको व्यस्त कर सकता है। काम में अचानक बदलाव आए तो घबराने के बजाय परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालें। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला दोबारा सामने आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद की स्थिति बने तो बात बढ़ाने से बचें। यात्रा की योजना बन रही है तो जरूरी सामान और कागजात पहले से संभालकर रखें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 19

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

आज बातचीत आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपकी कही हुई एक बात किसी के साथ रिश्ते को बेहतर भी कर सकती है और गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, इसलिए सोचकर बोलें। व्यापारियों को लेनदेन और दस्तावेजों में विशेष सावधानी रखनी होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में कोई पुरानी बात फिर उठ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचना आपके लिए बेहतर होगा।

शुभ रंग: मोती सफेद

शुभ अंक: 11

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

आज सुख-सुविधा से जुड़ी किसी इच्छा पर खर्च करने का मन बनेगा। अगर लंबे समय से कोई जरूरी वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रस्तुति और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। दिन के अंत में परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

आज बाहरी शोर से दूर रहकर अपने भविष्य पर विचार करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं, लेकिन बीती बातों में उलझने के बजाय आगे की योजना बनाएं। कामकाज में धीमी गति रहे तो धैर्य बनाए रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में किसी करीबी की बात आपको गहराई से प्रभावित करेगी। आज कम बोलना और ज्यादा समझना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 22

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

आज मेहनत का परिणाम तुरंत दिखाई न दे तो भी प्रयास रोकने की जरूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और इसे निभाने में समय जरूर लगेगा, लेकिन इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में पुराने हिसाब-किताब को व्यवस्थित करने का अच्छा मौका है। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखें। परिवार की किसी जरूरत को पूरा करने में आपका पैसा खर्च हो सकता है। थकान को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

आज आपके भीतर कुछ नया करने का उत्साह रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है और इसमें आपकी सक्रियता रंग लाएगी। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। कारोबार में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेम संबंध में गुस्से के बजाय स्पष्ट बातचीत बेहतर रहेगी। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अचानक होने वाले खर्च के लिए कुछ राशि बचाकर रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24


मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

आज आप किसी ऐसे काम को हाथ में ले सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए काफी समय से सही मौके का इंतजार था। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और अपनी बात रखने में झिझक नहीं होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जबकि कारोबार में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। पैसों के मामले में आज बड़ा जोखिम लेने के बजाय स्थिति को समझना बेहतर रहेगा। घर में आपकी व्यस्तता के कारण किसी अपने को शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

आज मन की उलझन आज धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। किसी करीबी व्यक्ति से हुई बातचीत आपको भावनात्मक राहत दे सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने से मुश्किल काम आसान होगा। प्रेम संबंध में सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 17

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

आज आपकी समझदारी किसी बिगड़ते काम को संभाल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे काम आएगी। कारोबार में नई योजना पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उसे लागू करने से पहले तैयारी पूरी रखें। दांपत्य जीवन में सुखद समय रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी किसी अच्छी खबर से उत्साह मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

बुधवार के अंक ज्योतिष उपाय

अंक 1: बुधवार को हरी मूंग का दान करें और किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें।

अंक 2: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।

अंक 3: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और अपनी वाणी में मधुरता रखें।

अंक 4: हरे रंग की कोई वस्तु जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। बेवजह की बहस से बचें।

अंक 5: बुध ग्रह की कृपा के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग का दान करें।

अंक 6: बुधवार को किसी कन्या या बच्चे को हरे फल खिलाएं। कटु शब्द बोलने से बचें।

अंक 7: गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करें और कुछ समय शांत बैठकर ध्यान करें।

अंक 8: बुधवार को हरी मूंग या हरी सब्जियों का दान करें और किसी जरूरतमंद की सहायता करें।

अंक 9: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और बुधवार को क्रोध में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Tags:    

Similar News