6 August 2026 Aaj Ka Panchang: आज की तिथि क्या संकेत दे रही है? जानें दिशाशूल और राहुकाल
6 August 2026 Aaj Ka Panchang: 6 अगस्त 2026 का पंचांग जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के साथ जानें आज किन कामों के लिए दिन रहेगा अनुकूल।
6 August 2026 Aaj Ka Panchang: हर दिन का पंचांग सिर्फ तिथि और नक्षत्र जानने का जरिया नहीं है, बल्कि इससे दिन की धार्मिक प्रकृति और शुभ-अशुभ समय का भी पता चलता है। 6 अगस्त 2026 को अगर आप किसी जरूरी काम की शुरुआत, पूजा-पाठ, खरीदारी या कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में हैं, तो दिन की पंचांग गणना पर एक नजर डाले। आज की तिथि और नक्षत्र के आधार पर जानें किन कामों को प्राथमिकता देना बेहतर है और किन मामलों में थोड़ा संयम रखना चाहिए।
आज किन कामों को दें प्राथमिकता?
आज ऐसे कामों को आगे बढ़ाना बेहतर माना जा सकता है जिनमें धैर्य, समझदारी और लगातार प्रयास की जरूरत होती है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए दिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना है तो सीधे शुरुआत करने के बजाय पहले शुभ मुहूर्त देख लेना बेहतर रहेगा। खासकर व्यापार, खरीदारी या आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।
आज किस बात का रखें विशेष ध्यान?
आज किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में केवल भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने से बचना चाहिए। काम कितना भी जरूरी क्यों न हो, पहले उसके अच्छे-बुरे पक्ष पर विचार करें।परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मतभेद हो तो बहस बढ़ाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। दिन की सकारात्मक ऊर्जा को बेवजह के विवाद में न गंवाना ही बेहतर रहेगा।
आज धार्मिक कामों के लिए कैसा रहेगा दिन?
पंचांग की मान्यताओं में तिथि और नक्षत्र का धार्मिक कार्यों में विशेष महत्व है। आज सुबह स्नान के बाद अपने इष्टदेव का स्मरण करें और घर के मंदिर में दीपक जलाएं। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता या अन्न का दान भी दे।श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन अष्टमी तिथि और श्रावण मास के संयोग के कारण शिवभक्ति और देवी आराधना के लिए विशेष है
आज कौन-सा काम टालना बेहतर?
बिना पूरी जानकारी के बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। किसी को पैसा उधार देने, नया निवेश करने या जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी बातों को अच्छी तरह जांच लेना बेहतर रहेगा।इसी तरह क्रोध में लिया गया फैसला बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए आज धैर्य और सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
आज का धार्मिक उपाय
सुबह अपने इष्टदेव के सामने दीपक जलाकर कुछ मिनट शांत बैठें और अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।
इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन या अन्न का दान करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सेवा और दान से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक भाव बढ़ते हैं।
भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।
शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।
अष्टमी व्रत का पालन करते हुए फलाहार करें।
6 अगस्त 2026 का पंचांग एक नजर में
वार: गुरुवार
तिथि: —श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी
नक्षत्र: —भरणी
योग: —गण्ड योग
करण: —बालव
सूर्य राशि: कर्क
चंद्र राशि: मेष
ऋतु: वर्षा
अयन: दक्षिणायन
दिशाशूल: दक्षिण
चंद्र निवास: पूर्व
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
राहुकाल: —02:10 PM से 03:47 PM तक
अभिजीत मुहूर्त: —12:06 PM – 12:58 PM
अशुभ काल
राहू - 2:10 PM – 3:47 PM
यम गण्ड - 6:03 AM – 7:40 AM
कुलिक - 9:18 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:14 AM, 03:34 PM – 04:26 PM
वर्ज्यम् - 06:28 AM – 08:00 AM
दिन का चौघड़िया
शुभ (वार वेला) 06:03 AM 07:40 AM
रोग 07:40 AM 09:18 AM
उद्बेग 09:18 AM 10:55 AM
चर 10:55 AM 12:32 PM
लाभ 12:32 PM 14:10 PM
अमृत 14:10 PM 15:47 PM
काल (काल वेला) 15:47 PM 17:24 PM
शुभ (वार वेला) 17:24 PM 19:01 PM
रात का चौघड़िया
अमृत 19:02 PM 20:24 PM
चर 20:24 PM 21:47 PM
रोग 21:47 PM 23:10 PM
काल 23:10 PM 00:33 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:33 AM 01:55 AM
उद्बेग 01:55 AM 03:18 AM
शुभ 03:18 AM 04:41 AM
अमृत 04:41 AM 06:03 AM
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें