Ank jyotish Rashifal 15 October 2026: आज भाग्य किस मूलांक से खेलेगा खेल, जानिए आज का अंक राशिफल?

Ank jyotish Rashifal 15 October 2026: 1 से 9 अंक वाले लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए मूलांक, भाग्यांक और नामांक के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन जानिए.कल का अंक ज्योतिष राशिफल, आज का चमत्कारी अंक ज्योतिष

Update:2026-10-14 19:00 IST

Ank jyotish Rashifal 15 October 2026: आज किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, तो किसी के लिए पैसों और रिश्तों के मामले में धैर्य रखना जरूरी होगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक वालों का आज का अंक ज्योतिष राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और खास उपाय।आज का दिन कैसा रहेगा और किस अंक को मिल सकता है खास फायदा।15 अक्टूबर 2026 अंक राशिफल.....

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

आज का दिन जातक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र पर जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपकी किसी मित्र या खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे मन में नए विचार आ सकते हैं या कुछ नई चीजों के बारे में पता लग सकता है। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान देना होगा। लापरवाही करने से सेहत बिगड़ सकती है।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

आज का दिन व्यापार के मामले में किसी पुरानी समस्या या विषय के बारे में फैसला लेना पड़ सकता है। इसके चलते आप परेशान रह सकते हैं और मानसिक तनाव होना भी संभव है। लेकिन आज आपको खुद को अनावश्यक मुद्दों से दूर रहने की जरूरत होगी। ऐसा न करने से आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। अच्छे भाग्य के लिए आप भगवान को मीठा पान अर्पित कर सकते हैं।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

आज का दिन अपने बच्चों की ओर से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज मौसम बदलने के चलते आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और खानपान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

आज का दिन  राजनीति से जुड़े कार्यों में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। इससे आपकी लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी होगी और आपके बातचीत करने का तरीका लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा। अगर लंबे समय से आपका कोई जरूरी काम बीच में अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। इससे लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

 आज नौकरी करने वाले जातकों कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी बनते हुए काम में अचानक से रुकावट आ सकती है जिससे मन परेशान रहेगा। अच्छे भाग्य और कार्यों में सफलता के लिए दिन की शुरुआत में घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। पढ़ने-लिखने वाले विद्यार्थियों को आज अपने कुछ जरूरी कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

आज का दिन कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से लाभ मिलना संभव है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आज आपको यात्रा या कार्यक्षेत्र पर जरूर कागजात को संभालकर रखना होगा अन्यथा वह कहीं गुम हो सकती है। इससे नुकसान होना भी संभव है।

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। साथ ही, इस मुलाकात से आपका मानसिक तनाव और चिंता भी कम होगी। आज आपको कामकाज के मामले में कुछ खास लोगों की सलाह मिल सकती है जिससे जीवन की समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाएगा और आपको बहुत राहत महसूस होगी।

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

आज मुलाकात किसी ऐसे अंजान व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में व्यापार के मामले में लाभदायक रहेगी। आज कुछ लोगों के साथ बातचीत करने से आप कोई भी निर्णय बेहतर ढंग से ले पाएंगे। इससे आपको लाभ भी जरूर प्राप्त होगा। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

आज का दिन एकांत में समय बिताना ज्यादा पसंद कर सकते हैं। रोजमर्रा के कार्यों से ज्यादा आप अकेले बैठकर खुद के जीवन और भविष्य के बारे में सोचेंगे। लेकिन ऐसा करने से आपके जरूरी काम बीच में भी अटक सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज सोच-समझकर कोई भी फैसला लेने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

गुरुवार  के अंक ज्योतिष उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस दिन मूलांक के हिसाब से कुछ आसान उपाय करने से जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा मिल सकती है। जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक वालों को गुरुवार के दिन कौन-से उपाय करने चाहिए।

मूलांक 1: गुरुवार को भगवान विष्णु का स्मरण करें और जरूरतमंद को पीली वस्तु का दान करें।

मूलांक 2: केले या पीले फल का दान करें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक 3: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और चने की दाल का दान करें।

मूलांक 4: मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक 5: जरूरतमंद विद्यार्थी को किताब या कॉपी दान करें और वाणी पर संयम रखें।

मूलांक 6: भगवान विष्णु का स्मरण करें और जरूरतमंद को केले या पीली मिठाई दान करें।

मूलांक 7: कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में बिताएं और जरूरतमंद को भोजन कराएं।

मूलांक 8: गुरुजनों का सम्मान करें और जरूरतमंद को चने की दाल या भोजन दान करें।

मूलांक 9: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का दान करें। क्रोध से बचें।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है 

Tags:    

Similar News