Ank jyotish Rashifal 20 June 2026: मूलांक 2 के उन्नति के योग, बस आ रहा वो पल, जानें अंक ज्योतिष

Aaj ka Ank jyotish Rashifal 20 June 2026: 20 जून 2026 आज का दिन किस मूलांक के लिए सफलता के द्वार खोलेगा, किसे धन लाभ मिलेगा और किन लोगों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखना होगा, जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक का अंक राशिफल।

Update:2026-06-19 11:28 IST

20 June 2026 Aaj ka Ank Rashifal: 20 जून  शनिवार का दिन मूलांक 2 है चंद्र की कृपा रहेगी।  चंद्र चंचलता लेकर आएगा। अंक ज्योतिष में खासतौर से गणित के आकलन कर उनके आने वाली जिंदगी के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है। आज अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं। मूलांक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग) के लिए सबसे अनुकूल मित्र अंक 1, 3, 7 और 9 माने जाते हैं।अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।। जानें  अंक ज्योतिष राशिफल... ..

 अंक राशिफल

Mulank 1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)- सूर्य देव

अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं। आप आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। किसी से व्यर्थ विवाद न करें। तनावमुक्त रहने के लिए योग और मेडिटेशन करें। धन का आगमन होगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- भूरा

आज का अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज शनिदेव को दीपदान करें

Mulank 2  मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)-न्द्र

अंक ज्योतिष में मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी चन्द्र हैं ।आज का दिन कह रहा है आप विवाद में पड़ सकते हैं इसलिए कूल रहने का प्रयास करें। धन का आगमन होगा और उसे आप भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। जॉब में उन्नति के योग हैं। बिजनेस में लाभ की संभावना है। आज शेयर मार्केट से दूर ही रहें तो बेहतर होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

आज का 2 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-:आज पीपल की पूजा करें

Mulank 3  कल का अंक राशिफल 3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)-बृहस्पति

 आज आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं इसलिए सोच-समझकर ही कोई काम करें। यदि संभव हो तो बड़े निर्णय कल पर टाल दें। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। धन का अभाव अनुभव होगा। सिर दर्द की समस्या आ सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- भूरा

आज का 3 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज किसी जरूरतमंद को पीली दाल का दान करें।

Mulank 4  कल का अंक राशिफल4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )-राहु

आज मतिभ्रम की स्थिति रहेगी। बाहरी क्षेत्र में किसी से विवाद मन को परेशान करेगा। जलीय रोगों से सतर्क रहें। बाहरी खानपान न करें। जॉब में उन्नति मिलेगी किंतु विरोधी अड़ंगा डालेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन की आवक बराबर होती रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद

आज का 4 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज तिल-गुड़ का दान दें

Mulank 5 कल का अंक राशिफल5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)-बुध

आज अंक आपके पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं। संभलकर रहें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। धन का आगमन होगा। जॉब और बिजनेस में सामान्य स्थितियां रहेंगी। जीवनसाथी से टकराव कम होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के योग बनेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- मैरून

आज का 5  मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज गाय को हरा चारा खिलाएं।

Mulank 6 कल का अंक राशिफल6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)-शुक्र

अंक ज्योतिष का संकेत आज धैर्य और संयम रखकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज दिन आपका ही है। राहु आपके पक्ष में निर्णय करवाएगा। नए जॉब ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में नया काम जोड़ेंगे। धन की आवक भरपूर होगी। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

आज का 6 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज गरीबों को खिंचड़ी खिलाये

Mulank 7कल का अंक राशिफल7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)-केतु

अंक ज्योतिष में मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी केतु हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी खास या प्रिय मित्र से भेंट हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। समझदारी और सूझबूझ से संकट दूर होंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। वर्किंग प्लेस पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में बदलाव का प्रयास करेंगे लाभ होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- काला

आज का7 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज गणेश स्तुति  करें

Mulank 8 कल का अंक राशिफल 8 मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)-शनि

शनि का दिन बेहतर है आपके लिए।अंक ज्योतिष में मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शनि हैं ,जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। पुराने काम भी आज हो सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन का आगमन उचित तरीके से होगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

आज का 8 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का 108 बार जप करें।

Mulank 9 कल का अंक राशिफल 9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)-मंगल

अंक ज्योतिष में मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं। मंगल के प्रभाव में पूरा दिन रहेगा। भौतिक सुखों में कमी हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक भ्रम पैदा होगा। बड़ा निर्णरूलेते समय परिवार के अनुभवी लोगों की मदद लें। धन का आगमन अच्छा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नारंगी

आज का 9 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Tags:    

Similar News