Ank Rashifal 16 June 2026: लांक 1 से 9 तक किस पर रहेगी भगवान की कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता?
Ank Rashifal 16 June 2026: क्या आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा?आज 16 जून का दिन है , मंगलवार का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को अपने निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामलों में आपका दिन कैसा रहेगा? जानिए मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक राशिफल, शुभ अंक, लकी रंग और आज का विशेष उपाय।जानें आज का दिन जानिए.कल का अंक ज्योतिष राशिफल, आज का अंक ज्योतिष राशिफल
16 June 2026 Aaj ka Ank Rashifal: 16 जून मंगलवार ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जिसमें अंकों की मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। अंक ज्योतिष में खासतौर से गणित के कुछ नियमों का प्रयोग कर व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का आकलन कर उनके आने वाली जिंदगी के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है। जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। जानें अंक राशिफल... ..
अंक राशिफल
Mulank 1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)- सूर्य देव
अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा से रहेगा। आज आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। वहीं कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव युक्त बना रहेगा। आज आपको कारोबार में लेन-देन से जुड़े मसलों को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जो आपके लिए अनुकूल एवं लाभकारी साबित होगी।
शुभ अंक-7
शुभ रंग -हरा
आज का अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज हनुमान जी की पूजा करें
Mulank 2 मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)-चन्द्र
अंक ज्योतिष में मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी चन्द्र हैं ।आपका आज का दिन बना रहेगा। आपको मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे। वहीं यदि आप किसी नये कारोबार के आरंभ के बारे में विचार कर रहे है तो इस मसले को लेकर आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने आपको आर्थिक तौर पर आज अधिक मजबूत होता हुआ महसूस करेंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
आज का 2 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-:आज सुंदरकांड का पाठ करें।
Mulank 3 कल का अंक राशिफल 3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)-बृहस्पति
अंक ज्योतिष में मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बृहस्पति हैंप्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला ना ले जो आपके व आपके स्वजनों के मन को ठेस पहुंचाएं। वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी आपको सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आप अपनी योग्यता के बलबूते पर अपने कार्यक्षेत्र में एक विशेष स्थान बनाने में कामयाब हो पाएंगे।
शुभ अंक -2
शुभ रंग –पीला
आज का 3 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज कील, कवच का पाठ करें
Mulank 4 कल का अंक राशिफल4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )-राहु
अंक ज्योतिष में मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी राहु हैं। आज पारिवारिक क्रियाकलापों में अधिकांश समय व्यतीत होगा। आप अपने घर परिवार व संतान के साथ समय व्यतीत कर अपने आपको प्रसन्न भी महसूस करेंगे। वहीं आज आपका दिन विवाह, पढ़ाई, करियर आदि से जुड़े विषय वस्तु पर विचार मंथन में बितने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। सेहत का ख्याल रखें , नियमित रूप से योग प्राणायाम आदि करते रहे।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सफेद
आज का 4 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज लाल वस्तु का दान करें
Mulank 5 कल का अंक राशिफल5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)-बुध
अंक ज्योतिष में मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बुध हैं। आपका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपको भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि दूसरी तरफ आपके खर्च में भी काफी अधिक वृद्धि हो जाएगी जिस वजह से आपके आर्थिक लाभ का कुछ खास महत्व नहीं रह जाएगा। वहीं सेहत को लेकर थोड़ा अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी स्वास्थ संबंधित परेशानियां हो सकती हैं जो आपकी सेहत के हालात को प्रभावित करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
आज का 5 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें
Mulank 6 कल का अंक राशिफल6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)-शुक्र
अंक ज्योतिष में मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शुक्र हैं। आज आपको धैर्य धरते हुए समझदारी व सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। वहीं कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है एवं आपके समक्ष अनेक अनेक बाधाएं आएंगी। ऐसे स्थान पर आपको समझदारी व सूझबूझ से कदम आगे बढ़ाते हुए अपने मन को हर परिस्थिति हेतु प्रेरित करना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-लाल
आज का 6 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज हनुमाष्टक का पाठ करें.
Mulank 7कल का अंक राशिफल7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)-केतु
अंक ज्योतिष में मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी केतु हैं। आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक सिद्ध कर पाने में सफल होंगे। आज आप करियर व कार्यक्षेत्र के मामले में भी किसी नई उपलब्धि व बुलंदियों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी आपका आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आपको धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलकर दिन आपका बेहतरीन बीतने वाला है।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- नीला
आज का7 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज सफेद चीजों का प्रयोग अधिक करें।
Mulank 8 कल का अंक राशिफल 8 मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)-शनि
अंक ज्योतिष में मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शनि हैं ,आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किंतु आपको सावधानी और सतर्कता बनाकर रखने की आवश्यकता है जिससे कि आप परिस्थितियों को अनुकूल कर पाए। आज कुछ कार्यों में आपको सफलता की भी प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन परेशान व विचलित हो उठेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों के ऊपर भी आज कार्य का अतिरिक्त बोझ रहेगा जिससे आप अपने आपको तनावग्रस्त महसूस करेंगे। हालांकि घर परिवार का वातावरण अनुकूल बना रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग- केसरिया
आज का 8 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज शनिदेव का दान करें।
Mulank 9 कल का अंक राशिफल 9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)-मंगल
अंक ज्योतिष में मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं। आज आप अपने आप को भ्रम की स्थिति में महसूस करेंगे। वहीं किसी बात को लेकर आप अपने आप को उलझन जैसे हालात में भी महसूस कर सकते हैं। आज कुछ गलतफहमी हो की वजह से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कारोबार व कार्य क्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन आने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे या फिर किसी भी प्रकार की परिस्थितियों को अनुकूल बना पाएंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
आज का 9 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज हनुमान जी का ध्यान करकरे
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है