Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: आज लव लाइफ में इन 4 बातों से बचें, जाने लव लाइफ के लिए उपाय

Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: आज प्यार के मामले में किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी और किसके रिश्ते में आएंगी मुश्किलें? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी? जानें किसके रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और किसे रहना होगा सावधान।

Update:2026-11-19 18:30 IST

Aaj Ka Love Rashifal20  November 2026:  20 नवंबर को सिंगल जातकों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सोच उनसे काफी मिलती-जुलती हो। कुछ जातकों को ऐसा एहसास होगा कि उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो रहा है। सिंगल लोगों के लिए भी किसी की ओर बढ़ता आकर्षण खास हो सकता है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ में क्या नया होने वाला है जानिए आज का लव राशिफल क्या है...

मेष राशि : Aaj Ka Love Rashifal Mesh

आज प्यार में हर चीज का हिसाब लगाने से बचें। पार्टनर की कोई छोटी गलती आपको परेशान कर सकती है, लेकिन उसे लेकर बार-बार शिकायत करना ठीक नहीं होगा। रिश्ते में थोड़ी सहजता लाने की जरूरत है। सिंगल जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति में दिलचस्पी हो सकती है, जिसे वे पहले सिर्फ दोस्त समझते थे।

वृषभ राशि : Aaj Ka Love Rashifal Vrishabh

आज आपका रिश्ता एक नए मोड़ पर पहुंच सकता है। पार्टनर के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी, जिससे एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिलेगा। जो लोग शादी के लिए किसी को पसंद कर रहे हैं, उन्हें परिवार की तरफ से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पुराने मतभेद खत्म करने का भी अच्छा समय है।

मिथुन राशि : Aaj Ka Love Rashifal Mithun

आज प्यार में आपका धैर्य परखा जा सकता है। पार्टनर का किसी काम में व्यस्त रहना आपको अनदेखा किए जाने जैसा महसूस करा सकता है। बिना वजह शक करने से बचें। जो लोग किसी के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करना चाहते हैं, उन्हें जल्दबाजी के बजाय सही मौके का इंतजार करना चाहिए।

कर्क राशि : Aaj Ka Love Rashifal Kark

आज किसी खास व्यक्ति के साथ बिताया गया समय आपके लिए यादगार बन सकता है। पार्टनर के साथ घूमने या कहीं बाहर मिलने का प्लान बन सकता है। दूर रह रहे प्रेमी जोड़ों के बीच बातचीत बढ़ेगी। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो धीरे-धीरे खास बन सकता है।

सिंह राशि : Aaj Ka Love Rashifal Singh

आज रिश्ते में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर आपसे किसी जरूरी फैसले में साथ देने की उम्मीद करेगा। काम की व्यस्तता के कारण उसकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की सलाह से कोई घरेलू परेशानी सुलझाने में मदद मिल सकती है।

कन्या राशि : Aaj Ka Love Rashifal Kanya

आज कोई पुरानी बात फिर से आपके प्रेम जीवन में चर्चा का विषय बन सकती है। पार्टनर के साथ अधूरी रह गई बातचीत पूरी करने का मौका मिलेगा। हालांकि, पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। सिंगल जातकों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सोच उनसे काफी मिलती-जुलती हो।

तुला राशि : Aaj Ka Love Rashifal Tula

आज आपका रोमांटिक अंदाज पार्टनर का दिल जीत सकता है। रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने के संकेत हैं। अगर आप किसी खास बात को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो पार्टनर की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल जातकों के लिए किसी की तरफ आकर्षण बढ़ने का दिन है।

वृश्चिक राशि : Aaj Ka Love Rashifal Vrishchik

आज पार्टनर की कोई बात आपको अंदर तक प्रभावित कर सकती है। संभव है कि वह आपसे किसी ऐसी बात की उम्मीद कर रहा हो, जिसे आप अब तक नजरअंदाज करते आए हैं। रिश्ते में अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले की परेशानी समझने की कोशिश करें। सिंगल जातकों की किसी पुराने परिचित से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।

धनु राशि : Aaj Ka Love Rashifal Dhanu

आज प्यार के मामले में आज आपको कोई सुखद अनुभव मिल सकता है। पार्टनर की तरफ से मिलने वाला छोटा-सा प्यार भरा इशारा आपका दिन बना देगा। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके बीच भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी की सादगी आकर्षित कर सकती है।

मकर राशि : Aaj Ka Love Rashifal Makar

आज आज किसी बात को लेकर आपके और पार्टनर के विचार अलग हो सकते हैं। बहस को बढ़ाने के बजाय थोड़ा समय लेकर बात करना बेहतर रहेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने रिश्ते पर सवाल न उठाएं। सिंगल जातकों की सोशल मीडिया पर किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है।

कुंभ राशि : Aaj Ka Love Rashifal Kumbha

आज आपको महसूस हो सकता है कि रिश्ते में आप जितनी कोशिश कर रहे हैं, उतनी कोशिश सामने से नहीं हो रही। इस भावना को मन में दबाकर रखने के बजाय पार्टनर से खुलकर बात करें। शादीशुदा जातकों को परिवार और जीवनसाथी के बीच तालमेल बनाने की जरूरत होगी। पुराने प्रेम संबंध को याद कर भावुक हो सकते हैं।

मीन राशि : Aaj Ka Love Rashifal Meen

आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार में आए बदलाव को महसूस कर सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से आप दोनों के बीच बातचीत कम हुई है तो आज पहल करने का अच्छा मौका है। प्रेम संबंध में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। सिंगल जातकों को किसी की तरफ से मिलने वाला खास संकेत उत्साहित कर सकता है।


आज लव लाइफ में इन 4 बातों से बचें

पार्टनर की चुप्पी को नाराजगी समझकर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

पुराने झगड़ों को दोबारा उठाने से बचें।

रिश्ते में अपनी मर्जी थोपने की कोशिश न करें।

 किसी दूसरे के रिश्ते से अपने प्यार की तुलना न करें।

आज का लव टिप

प्यार में हर दिन बड़े वादे करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी बिना कहे पार्टनर की परेशानी समझ लेना भी रिश्ते को मजबूत बना देता है। आज अपने साथी को यह महसूस कराएं कि उसकी बातें और भावनाएं आपके लिए मायने रखती हैं।

लव लाइफ के लिए आसान उपाय

शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

प्रेम संबंध में मधुरता के लिए पार्टनर से बातचीत में विनम्रता रखें।

जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई या चावल का दान करें।

 रिश्ते में मनमुटाव है तो बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है 

Tags:    

Similar News