Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से मीन के लिए कैसा रहेगा, पढें 12सितंबर 2026 का राशिफल क्या कहता है?

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026 आज का राशिफल 12सितंबर 2026 : आज का भविष्यवाणी के अनुसार जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन करियर, धन, सेहत, प्रेम और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा।

Update:2026-09-12 07:06 IST

आज का राशिफल 12 सितंबर 2026 : आज शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा बुरा रहेगा आज सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बचेंगे। आज की ग्रह स्थिति कुछ जातकों के लिए दिन मुश्किल भरा है। आपके लिए आज का दिन किस मोड़ पर रहेगा, किस राशि को मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान, जानें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल। जाने आज का राशिफल

आज का राशिफल12 सितंबर 2026

मेष राशि शनिवार का दिन शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति के माहौल से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि शनिवार का दिन आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पाचन संबंधी परेशानी से मुश्किलें बढ़ेंगी। पारिवारिक सदस्यों या सगे- सम्बंधियों से अनबन की आशंका है। संपत्ति, जमीन, वाहन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि शनिवार का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मुश्किल भरा है। सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बच कर रहे और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि शनिवार  का दिन जातक वाणी और व्यवहार में आज संयम रखें। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आंख में कोई तकलीफ की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह से वृश्चिक तक का हाल

सिंह राशि शनिवार का दिन जातक आज आपके लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। पुराने कामों को खत्म करने की कोशिश करेंगे। करियर को लेकर कुछ बेहतर योजना बना सकते हैं। नये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि शनिवार का दिन आज बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है। हालांकि, अधिक लालच में नहीं पड़े। यात्रा के दौरान वाहन चलाने के समय सावधानी बरतें। गहरे जल से भी आज बचने की कोशिश करें।

तुला राशि शनिवार का दिन जातक आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अपने जीवन में जो कुछ हासिल किया है उसके लिए भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करेंगे। सगे-सबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्व समय बितेगा। पर्यटन पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि शनिवार का दिन आज दिन परेशानी भरा है लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नया शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में क्लेश की आशंका है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

धनु से मीन तक का हाल

धनु राशि शनिवार का दिन जातक किसी कोर्ट-कचहरी के मसले में उलझे हैं तो इसे कचहरी से बाहर सुलझा लेने का यह मौका बेहतर है। आप साहसी व्यक्ति हैं और इसलिए मुश्किलों का सामना करना जानते हैं। लाव लाइफ में थोड़ी मुश्किल आ सकती है और पार्टनर से विवाद हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहें।

मकर राशि शनिवार का दिन जातक दाम्पत्य जीवन के विवाद को सुलझाने के लिए ये दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा बितेगा। पनोन्नति या सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। करियर को लेकर निराशा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि शनिवार का दिन जातक पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटास उत्पन्न होने की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद आपको आज परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि शनिवार का दिन जातक आज अपनी इच्छाओं और दिल की आवज सुनने का दिन है। किसी लोकप्रिय शख्सियत या सेलिब्रिटी से मुलाकात हो सकती है। पारिवार में संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News