Ank Rashifal 1 November 2026: 1 नवंबर को किस मूलांक की खुलेगी किस्मत? जानें अपना शुभ अंक और रंग

Ank Rashifal 1 November 2026: नवंबर के पहले दो दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आ रहे हैं? मूलांक 1 से 9 तक के जातक जानें नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े जरूरी संकेत। पढ़ें 1 नवंबर का दैनिक अंक राशिफल और जानें किस मूलांक के लिए दिन रहेगा खास।

Update:2026-10-30 15:32 IST

Numerology Horoscope 1 November 2026:  1 नवंबर का अंक राशिफल के लिए  अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 नवंबर का दिन किसी के लिए धन और करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है, तो किसी को रिश्तों और खर्चों के मामले में संभलकर चलना होगा। कुछ मूलांक वालों को परिवार का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।  जानते हैं रविवार को मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का दिन कैसा रहेगा और उनके लिए कौन-सा शुभ अंक और रंग रहेगा।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 नवंबर का आखिरी हिस्सा और दिसंबर की शुरुआत खुशियों के संकेत लेकर आ सकती है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम की तारीफ भी हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। 

शुभ अंक: 6 और 9

शुभ रंग: गुलाबी और सफेद

उपाय:  मां लक्ष्मी की पूजा करें और घर में साफ-सफाई रखें।

मूलांक 2

जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको परेशान कर सकती है, इसलिए बेवजह बहस से बचें। नौकरी में काम सामान्य गति से चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि, शौक और खरीदारी पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

मूलांक 3

जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है, तो मूलांक 3 होगा। आज कामकाज में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी सलाह ली जा सकती है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 4

जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है, तो मूलांक 4 होगा। आज भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

मूलांक 5

जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, तो मूलांक 5 होगा। आज किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

मूलांक 6

जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, तो मूलांक 6 होगा। आज बातचीत और संपर्कों से आपको फायदा मिल सकता है। व्यापार में नए ग्राहक मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

मूलांक 7

जन्म तारीख 7, 16 या 25 है, तो मूलांक 7 होगा। आज घर-परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। कामकाज में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8

जन्म तारीख 8, 17 या 26 है, तो मूलांक 8 होगा। आज किसी पुराने मामले को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर समाधान मिल सकता है। काम में एकाग्रता बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 9

जन्म तारीख 9, 18 या 27 है, तो मूलांक 9 होगा। आज मेहनत का परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: गहरा नीला

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है 

Tags:    

Similar News