April ka Masik Rashifal: जाने इस माह आपकी राशि मे क्या होगा खास, मेष से मीन का मासिक राशिफल

April ka Rashifal: जानें इस महीने ग्रहों की चाल का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा। मेष से मीन तक सभी राशियों का मासिक राशिफल, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य की पूरे माह की जानकारी के लिए देखिए अप्रैल माह का मासिक राशिफल। जानें इस महीने आपकी राशि में क्या होगा बदलाव, मेष से मीन तक मासिक राशिफल

Update:2026-03-28 09:17 IST

April ka Rashifal : इस माह में  ग्रहों की चाल जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए नए अवसर खुलेंगे, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। इस माह किस राशि के लिए कैसा  है जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का मासिक भविष्यफल—

अप्रैल का मासिक राशिफल

 अप्रैल का मेष राशिफल

अप्रैल माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। निजी जीवन में सतर्कता रखें, खासकर कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

प्यार-परिवार: इस माह  रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, बड़ों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: इस माह आप काल भैरव की आराधना करें।

शुभ अंक: 1 | शुभ दिन: मंगलवार

अप्रैल का वृष राशिफल

अप्रैल माह  परिवार के साथ खुशियां बांटने का मौका देगा। घर से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी संभव है। इस माह में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

प्यार-परिवार:अप्रैल माह में संबंधों में धैर्य रखें, छोटी बातों पर विवाद से बचें।

उपाय: इस माह आप जरूरतमंद को मीठा खिलाएं।

शुभ अंक: 3 | शुभ दिन: गुरुवार

 अप्रैल का मिथुन राशिफल

अप्रैल माह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। इस माह आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं।

प्यार-परिवार: अप्रैल में आपका आकर्षण बढ़ेगा, नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।

उपाय: इस महीना मां दुर्गा की पूजा करें।

शुभ अंक: 5 | शुभ दिन: बुधवार

अप्रैल का कर्क राशिफल

अप्रैल माह की शुरुआत धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगी। इस महीना जातक के व्यापार में अचानक लाभ के संकेत हैं।

प्यार-परिवार: अप्रैल माह दांपत्य जीवन में थोड़ी तकरार संभव है, संयम रखें।

उपाय: अप्रैल माह केतु मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक: 4 | शुभ दिन: गुरुवार

 अप्रैल का सिंह राशिफल

अप्रैल माह कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के संकेत हैं।

प्यार-परिवार: किसी की भावना आहत न करें, संयम जरूरी है।

उपाय:इस महीना जातक घर पर ध्वज लगाएं।

शुभ अंक: 8 | शुभ दिन: गुरुवार

अप्रैल का  कन्या राशिफल

अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन अंत तक स्थिति संभल जाएगी। जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

प्यार-परिवार: अप्रैल माह में जीवनसाथी से अनावश्यक बहस से बचें।

उपाय: शनि मंदिर में दान करें।

शुभ अंक: 2 | शुभ दिन: बुधवार

अप्रैल का  तुला राशिफल

अप्रैल माह आपके लिए संतुलन और स्थिरता लेकर आएगा। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्यार-परिवार: दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा, लेकिन घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

उपाय: पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।

शुभ अंक: 6 | शुभ दिन: शुक्रवार

अप्रैल का  वृश्चिक राशिफल

अप्रैल माह में प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

प्यार-परिवार: अप्रैल माह साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय: अप्रैल माह हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ अंक: 9 | शुभ दिन: मंगलवार

अप्रैल का धनु राशिफल 

अप्रैल माह में शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्यार-परिवार:इस माह में घर में खुशी का माहौल रहेगा, कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: देवी मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

शुभ अंक: 5 | शुभ दिन: गुरुवार

 अप्रैल का मकर राशिफल

अप्रैल माह में घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर नौकरी और व्यापार में।

प्यार-परिवार:अप्रैल माह में  प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: इस माह शनिदेव की पूजा करें।

शुभ अंक: 4 | शुभ दिन: सोमवार

अप्रैल का  कुंभ राशिफल

अप्रैल माह में आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन लाभ के साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।

प्यार-परिवार: अप्रैल माह में रिश्तों में नोकझोंक के साथ प्रेम बना रहेगा।

उपाय:इस माह कन्या को दान दें।

शुभ अंक: 8 | शुभ दिन: शनिवार

अप्रैल का  मीन राशिफल

अप्रैल माह में स्वास्थ्य को लेकर मन में भ्रम बना रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां रहेंगी।

प्यार-परिवार: अप्रैल माह परिवार में सम्मान बढ़ेगा और संतान सुख मिलेगा।

उपाय: इस महीना गुड़हल के फूल से देवी की पूजा करें।

शुभ अंक: 1 | शुभ दिन: गुरुवार

Tags:    

Similar News