Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर शनि का साया! भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, तुरंत जान लें ये ज़रूरी बातें

Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन पड़ रहा हैं। इस साल धनतेरस पर शनि का साया रहने वाला है जिसके कारण बर्तनों की खरीदारी करते वक़्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। यहां जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं?

Update:2025-10-16 07:30 IST

Dhanteras 2025 (photo: AI)

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का शुभ त्योहार 18 अक्टूबर 2025, शनिवार मनाया जाएगा। ये बता तो आप सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित होता है, जिस कारण से धनतेरस के दिन शनि का साया देखने को मिलेगा। इस दिन आपको खरीदारी करते वक़्त कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना हैं, नहीं तो शनि की महादशा का आप पर पड़ सकती है, जिसे आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनतेरस के दिन इन 5 देवताओं की पूजा अवश्य करें

कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर विशेष रूप से पांच देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इन देवताओं में श्री गणेश जी, माता लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश विशेष हैं। लेकिन इस बार धनतेरस शनिवार के दिन पड़ने के कारण आपको शनि देव की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।

इस साल धनतेरस पर शनि का साया

इस साल धनतेरस शनिवार के दिन पड़ने के कारण आप भूलकर भी इन खास वस्तुओं को न खरीदें। हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार धनतेरस के अवसर पर भूलकर भी लोहे से संबंधित वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल लोहे का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इस दिन घर में लोहे की वस्तुएं भूलकर भी नहीं लानी चाहिए। इसके साथ ही, काले रंग की वस्तुएं, कपड़ा और सरसों का तेल भी खरीदना बेहद भी अशुभ माना जाता है।

इस साल धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी से बचें

धनतेरस के शुभ मौके पर अधिकतर लोग स्टील के बर्तनों को खरीदते हैं, लेकिन यहां एक बेहद गौर करने वाली बात ये भी है कि, बाज़ार में मिलने वाले स्टील के बर्तन लोहे से बने होते हैं। ऐसे में बहुत से लोग बर्तनों की खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। तो आपको ये जान लेना चाहिए कि धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए बर्तन खरीदने के बाद उसे लाने की जगह उसमें जल, धनिया या मिठाई अवश्य लाएं।

इसके अलावा शनिवार के दिन धनतेरस होने की वजह से भूलकर भी चमड़े से बनी वस्तुओं को घर पर ना लाएं। इन बातों का यदि आप खासतौर से ध्यान रखते हैं, तो इस धनतेरस मां लक्ष्मी के साथ शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी।

Disclaimer: यहां दी गयी जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Newstrack.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसीलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Tags:    

Similar News