Grah Gochar September2025 सितंबर में ग्रहों का महायोग, कुछ की बदलेगी किस्मत, कुछ रहेंगे परेशान
Grah Gochar September2025 : कई बड़े ग्रहों का राशि स्थान परिवर्तन सितंबर में हो रहा है, जानिए असर
September Me Grah Gochar: सौरमंडल में स्थित हर ग्रह अपनी निश्चित अवधि में राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। सितंबर 2025 का महीना ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे।
सितंबर 2025 में ग्रहों का परिवर्तन
सिंतबर के महीने में 3 बड़े ग्रह गोचर करेंगे। पहला गोचर 13 सितंबर 2025 को जिसमें मंगल का तुला राशि में प्रवेश होगा। दूसरा गोचर 15 सितंबर 2025 को होगा। जिसमें शुक्र का सिंह राशि में और बुध का कन्या राशि में प्रवेश होगा। तीसरा गोचर 17 सितंबर 2025 को जिसमें सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा।
इतना ही नहीं, सूर्य पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में भी गोचर करेंगे। सूर्य और बुध के गोचर से इस दौरान एक विशेष शुभ योग बुधादित्य योग बनने की संभावना है। इसके अलावा शुक्र भी सितंबर में 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे और 2 बार नक्षत्र बदलेंगे। इन ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तनों का सीधा असर कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जानते है...
ग्रह-गोचर से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव
मेष राशि के लिए सितंबर का महीना रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। लाभ की स्थिति बनेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि के लिए सितंबर बड़ा लाभदायी रहेगा। इस दौरान धन की प्राप्ति होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग घर, दुकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क राशि के लिए सितंबर का महीना भाग्यशाली होगा। इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद, मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
सितंबर वृषभ जातकों के लिए बेहद शुभ है। ग्रहों के परिवर्तन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी और नए अवसर सामने आएंगे।
सिंह राशि के लिए सितंबर का समय फलदायी रहेगा। सूर्य, जो आपकी राशि के स्वामी हैं, उनका अनुकूल गोचर आपको शुभ परिणाम देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
धनु राशि के लिए ग्रहों का यह बदलाव बेहद शुभ साबित होगा। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा। व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बनेगा। साथ ही इस समय यात्रा या स्थान परिवर्तन के भी अवसर मिल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए थोड़ा कठिन समय है।
सितंबर में कई शुभ योग
सितंबर में कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें मुख्य हैं: त्रिष्कर योग (3 सितंबर), रवि योग और अमृत सिद्धि योग (4 सितंबर), सर्वार्थ सिद्धि योग (4, 19, 25, 26 सितंबर), गुरु-चंद्र युति या गजकेसरी योग (सितंबर के शुरुआती दिनों में), और गुरु पुष्य योग (26 सितंबर)। ये शुभ योग विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करने और संपत्ति खरीदने जैसे कार्यों के लिए अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। इन योगों में किये गए हर काम दोगुना, तिगुना फल मिलता है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है