Chamatkari Ank Jyotish 4 May 2026:1 से 9 अंक वाले लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
Chamatkari Ank Jyotish 4 May 2026: 1 से 9 अंक वाले लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए मूलांक, भाग्यांक और नामांक के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन जानिए.कल का अंक ज्योतिष राशिफल, आज का चमत्कारी अंक ज्योतिष
Chamatkari Ank Jyotish 4 May 2026: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जिसमें अंकों की मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। अंक ज्योतिष में खासतौर से गणित के कुछ नियमों का प्रयोग कर व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का आकलन कर उनके आने वाली जिंदगी के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है।
4 May 2026 ka Lucky Number (4 मई 2025 का लकी नंबर )
1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं।आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार से बचें। किसी महत्वपूर्ण फैसले से पहले सोच-विचार करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान संतुलित रखें। परिवार में तालमेल बनाए रखें।
उपाय: सुबह जल्दी उठकर तांबे के लोटे में जल, गुड़, और लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: लाल
2 मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी चन्द्र हैं ।भावनाओं में बहने से बचें। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। परिवार के साथ समय बिताएं और उनके सुझावों को महत्व दें। धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखें।
उपाय: मधुर वाणी बोलें और क्रोध से बचें।
शुभ रंग: हरा
3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं।व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आत्मसंयम बनाए रखें और क्रोध से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: मंगलवार और रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला
4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )
अंक ज्योतिष में मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी राहु हैं।कुछ योजनाओं में रुकावट आ सकती है, लेकिन निराश न हों। आत्मसंयम से काम लें और धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। दोपहर के बाद स्थितियाँ बेहतर होंगी।
उपाय: आटे की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग: सुनहरा
5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी बुध हैं।नए संपर्क और यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा भागदौड़ से बचें। जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और शाम को दीप जलाएं।
शुभ रंग: सफेद
6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शुक्र हैं।रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को महत्व दें। धन लाभ की संभावना बनी रहेगी।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करें।
शुभ रंग: हल्का नीला
7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी केतु हैं।ध्यान और आत्मचिंतन के लिए दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले गहराई से सोचें। आज किसी से बहस में न उलझें। दोपहर के बाद अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
उपाय: आज के दिन काले और गहरे रंगों से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
8 मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी शनि हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। किसी पुराने मामले को लेकर चिंता रह सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और जल्दबाजी में फैसले न लें।
उपाय: घर से बाहर जाने से पहले मीठा (गुड़, मिश्री या शहद) खाकर निकलें।
शुभ रंग: गहरा नीला
9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
अंक ज्योतिष में मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी मंगल हैं।ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। साहसिक निर्णय लाभ देंगे, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा क्रोध न करें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय: दिनभर की परेशानियों को भूलकर शांत मन से ईश्वर का ध्यान करें
शुभ रंग: गुलाबी
अंक ज्योतिष में मूलांक
अंक ज्योतिष में मूलांक का प्रयोग तीन तरीके से होता है...
मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है। उदाहरण स्वरूप यदि किसी व्यक्ति कि जन्म तिथि 28 है तो 2+8 =10, 1 +0 =1, तो व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।
भाग्यांक किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, माह और वर्ष को जोड़ने के बाद जो अंक प्राप्त होता है वो उस व्यक्ति का भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 28-04-1992 है तो उस व्यक्ति का भाग्यांक 2+8+0+4+1+9+9+2 = 35, 3+5= 8, अर्थात इस जन्मतिथि वाले व्यक्ति का भाग्यांक 8 होगा।
नामांक किसी व्यक्ति के नाम से जुड़े अक्षरों को जोड़ने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वो उस व्यक्ति का नामांक कहलाता है। उदाहरण स्वरूप यदि किसी का नाम “RAM” है तो इन अक्षरों से जुड़े अंकों को जोड़ने के बाद ही उसका नामांक निकला जा सकता है। R(18, 1+8=9+A(1)+M(13, 1+3=4), 9+1+4 =14=1+4=5, लिहाजा इस नाम के व्यक्ति का नामांक 5 होगा।
बता दें की अंक शास्त्र में किसी भी अंक को शुभ या अशुभ नहीं माना जाता है। जैसे की 7 को शुभ अंक माना जाता है लेकिन 13 को अशुभ, जबकि यदि 13 का मूलांक निकाला जाए तो भी 7 ही आएगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।