Kal Ka Singh Rashifal 17 May 2026: सिंह राशि कल का राशिफल क्या कहता है जानते है...
Kal Ka Singh Rashifal 17 May 2026: सिंह राशि के लिए 17 मई 2026 का दिन नौकरी में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। सिंह राशि कल का राशिफल
17 May 2026 Aaj Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि जातक अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है।
धन-संपत्ति ( Money) किराने के व्यवसायियों को लाभ होगा।सेहत ( Health) सेहत पर जातक का अधिक पैसा खर्च होगा, सतर्क रहें।
करियर ( Career) परिश्रम से ही जातक को पढ़ाई और काम में सफलता मिलेगा।
प्यार ( Love) साथी के साथ अंतरंग पलो का आनंद लेंगे।
परिवार ( Family) परिवार को जातक के प्रेम संबंध को लेकर एतराज रहेगा।
उपाय ( Remedy) पीपल के पेड़ में दिया जलाएंगे तो कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
पूर्वाभास (Forecast) रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 2
आनेवाला कल 18 मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी
आनेवाला कल 18मई 2026 सोमवार तिथि-ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष द्वितीया चन्द्रमा वृष-मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 मई 2026 सोमवार कल की भविष्यवाणी...
कल का सिंह राशिफल 18 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक व्यापार की गति धीमी हो रही है तो होने दें किंतु आप तनाव मुक्त रहें, तनाव करने से कारोबार पर विपरीत असर ही पड़ेगा।
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
a