इन लोगों पर मां दुर्गा की रहती है विशेष कृपा, बाकी राशियों पर भी क्यों बनी रहती है छाया, जानें
Maa Durga Ki Khas Rashiyan शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना से कुछ राशियों को मिलता है विशेष आशीर्वाद। पढ़ें कौन सी राशियां हैं मां की खास और कैसे बरसती है उन पर कृपा
Maa Durga Ki Khas Rashiyan : 9 दिनों की नवरात्रि का आज 23 सितंबर को दूसरा दिन है, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है और नवमी तिथि को कन्या पूजन कर दशमी तिथि को दशहरा के समाप्त होगा। इस समय जो मां दुर्गा की विधिपूर्वक उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। उनपर देवी दुर्गा की कुछ विशेष राशियों पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इन राशियों के लोगों को देवी का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त होता है और जीवन की कठिनाइयों से उबरने में उन्हें अदृश्य शक्ति का सहारा मिलता है। जानते हैं वे खास राशियां कौन सी हैं।
मां दुर्गा की खास राशियां
शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना और साधना का सबसे बड़ा समय माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर यह पर्व नवमी तिथि तक चलता है और दशमी को विजयदशमी के साथ इसका समापन होता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धालु उपवास, पूजन और आराधना कर मां की कृपा प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि देवी दुर्गा अपने भक्तों पर संकट से पहले ही रक्षा का घेरा बना देती हैं और उन्हें सही मार्ग पर अग्रसर करती हैं।
वृषभ राशि
मान्यता के अनुसार, मां शैलपुत्री और महागौरी का वाहन वृषभ है। इसी कारण वृषभ राशि को देवी की प्रिय राशियों में गिना जाता है। इस राशि के लोग आत्मविश्वासी और दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। जीवन में कठिन परिस्थिति आने पर ये पीछे हटने के बजाय डटकर सामना करते हैं। इनका नेतृत्व कौशल जन्मजात होता है और ये दूसरों को भी प्रेरित करने में सक्षम रहते हैं। मां दुर्गा की कृपा से वृषभ राशि वाले जातकों को करियर, परिवार और सामाजिक जीवन में सम्मान मिलता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है। इस वजह से कर्क राशि भी देवी को विशेष प्रिय मानी जाती है। इस राशि के जातक भावुक, बुद्धिमान और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। व्यवहारिक सोच रखने वाले कर्क जातक हर परिस्थिति में सही निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में इनकी रुचि अधिक रहती है और ये सेवा भाव से लोगों का दिल जीत लेते हैं। मां की कृपा से ये जीवन की कठिनाइयों को सहजता से पार कर लेते हैं और सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि का प्रतीक स्वयं सिंह है, जो मां दुर्गा का वाहन भी है। यही कारण है कि सिंह राशि देवी की अत्यंत प्रिय मानी जाती है। इस राशि के लोग साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से संपन्न होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इनका आत्मविश्वास इन्हें सही दिशा देता है। मां की विशेष कृपा से सिंह राशि वाले जातक करियर, व्यापार और समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करते हैं। साथ ही ये दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।
कन्या राशि
नवरात्रि का समापन कन्या पूजन से होता है, जहां छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजित किया जाता है। इसी कारण कन्या राशि को मां दुर्गा की विशेष प्रिय माना गया है। इस राशि के जातक दयालु, ईमानदार और परोपकारी होते हैं। दूसरों की मदद करना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। मां की कृपा से इनके जीवन में बड़े से बड़ा संकट लंबे समय तक टिक नहीं पाता। कन्या राशि वाले ऊर्जावान और संवेदनशील होते हैं और इनका जीवन हमेशा सकारात्मक दिशा में बढ़ता है।
धनु राशि
धनु राशि का प्रतीक धनुष है, जो मां दुर्गा के हाथों में भी सुशोभित होता है। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। धनु राशि के जातक धार्मिक, साहसी और परिश्रमी होते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता समाज और परिवार दोनों में दिखाई देती है। मां की कृपा से धनु राशि के लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपने प्रयासों से सफलता अर्जित करते हैं। ये जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।
क्या बाकी राशियों पर नहीं बरसती
इसका ये मतलब नहीं है कि मां दुर्गा या किसी भी देवी-देवता की कृपा कुछ लोगो और राशियों तक ही सीमित है।जिन राशियो का जिक्रकिया है उनपर माता रानी की विशेष कृपा रहती है, क्योंकि जो बच्चा ज्यादा समझदार और तेज होता है वो हर किसी का प्यारा होता है। वैसे मां या माता रानी के लिए सभी सम भाव हैं। सिंह राशि का प्रतीक ही सिंह है, जो मां दुर्गा का वाहन है।कन्या राशि का संबंध कन्या पूजन से है।वृषभ राशि का मेल देवी के वाहन से है।इसलिए इन राशियों के जातकों को देवी का खास प्रिय माना जाता है।
लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि अन्य राशियों पर कृपा नहीं होती।अगर कोई मेष, मीन, तुला या मकर राशि का जातक नवरात्रि में श्रद्धा और नियम से मां दुर्गा की पूजा करता है, तो उसे भी वैसा ही आशीर्वाद मिलता है। देवी की कृपा सब पर समान रूप से बरसती है।