13 May 2026 Aaj Ka Panchang : 13 मई 2026 को कौन सी तिथि है? जानिए पूरे दिन का हाल आज का पंचांग

13 May 2026 Aaj Ka Panchang : आज के पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल,देखे आज का पंचांग आज का पञ्चाङ्ग 13 मई 2026 का पंचांग क्या है? , बुधवार का दिन कैसा रहेगा,

Update:2026-05-12 07:27 IST

13 May 2026 Ka Panchang in Hindi: आज बुधवार का दिन  एकादशी तिथि में उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र विष्कुम्भ योग के साथ शुरु हो रहा है। इस दिन नए काम की शुरुआत के लिए कौन सा समय सही रहेगा आज का पंचांग क्या है। ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है । जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं।

13 मई 2026, बुधवार का दिन पंचांग के अनुसार एक विशेष धार्मिक संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जो दोपहर 1:31 बजे तक प्रभावी है। इस अवसर पर अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसे पापों से मुक्ति और पुण्य फल की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

आज का पंचांग 

तिथि: कृष्ण पक्ष एकादशी – दोपहर 1:31 PM तक

वार: बुधवार

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – रात्रि 12:18 AM तक

योग: विष्कुम्भ – रात 8:55 PM तक

करण: बालव – दोपहर 1:24 PM तक

मास (अमांत): वैशाख

मास (पूर्णिमांत): ज्येष्ठ

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)

शक संवत: 1948 (प्रभाउ)

सूर्य राशि: मेष

चंद्र राशि: मीन

ऋतु: वसंत

दिशाशूल: आज दिशाशूल उत्तर दिशा में है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए या सावधानी बरतनी चाहिए।

चंद्र निवास:  उत्तर

त्यौहार और व्रत

अपरा एकादशी

शुभ-अशुभ समय

आज का अभिजीत मुहूर्त 11:29 AM से 12:21 PM तक रहेगा, जिसे दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है।

सर्वार्थसिद्धि योग - May 13 01:17 AM - May 13 05:50 AM

राहुकाल: 11:55 AM से 1:35 PM

गुलिक काल: 10:15 AM से 11:55 AM

यमघण्टकाल: 6:55 AM से 8:35 AM

इन समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

सूर्य और चंद्र समय

सूर्योदय: 5:15 AM

सूर्यास्त: 6:35 PM

चंद्रोदय: 2:25 AM

चंद्रास्त: 2:58 PM

आनन्दादि योग

लुम्ब Upto - 12:17 AM
उत्पात


सूर्या राशि

सूर्य मेष राशि पर है

चंद्र राशि

मीन राशि पर संचार करेगा 

गण्डमूल नक्षत्र

 May 14 12:17 AM – May 14 10:33 PM

पूजा-व्रत विधि

सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।

दिनभर उपवास रखें और फलाहार करें।

विष्णु सहस्रनाम या गीता पाठ करना शुभ माना जाता है।

जरूरतमंदों को दान करें और सेवा करें।

दिन का चौघड़िया

लाभ 05:50 AM 07:28 AM
अमृत 07:28 AM 09:06 AM
काल (काल वेला) 09:06 AM 10:45 AM
शुभ 10:45 AM 12:23 PM
रोग (वार वेला) 12:23 PM 14:01 PM
उद्बेग 14:01 PM 15:39 PM
चर 15:39 PM 17:17 PM
लाभ 17:17 PM 18:55 PM

रात का चौघड़िया

उद्बेग 18:55 PM 20:17 PM
शुभ 20:17 PM 21:39 PM
अमृत 21:39 PM 23:01 PM
चर 23:01 PM 00:23 AM
रोग 00:23 AM 01:44 AM
काल 01:44 AM 03:06 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:06 AM 04:28 AM
उद्बेग 04:28 AM 05:50 AM

पंचांग क्या होता है?

पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। हर दिन की तिथि का निर्धारण सूर्य और चंद्मा में भेद के आधार पर होता है और पंचांग के आधार पर हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करते हैं। इसके आधार पर अपने काम को आसान बनाते हैँ। आज का पंचांग में तिथि, पक्ष, माह, नक्षत्र भी देखना जरुरी होता है। क्योंकि हर एक शुभ कार्य के लिए अलग अलग नक्षत्र होता है। सूर्योदय से दूसरे दिन सूर्योंदय के कुछ पहर पहले तक ही एक तिथि मानी जाती। चंद्रमा का स्थान जिस दिन चंद्रमा जिस स्थान पर होता है। उस दिन वही नक्षत्र और राशि मानी जाती है। चंद्रमा एक राशि में ढ़ाई दिन तक रहते हैं।

तिथि वारं च नक्षत्रं योगं करणमेव च।

पंचांगस्य फलं श्रुत्वा गंगा स्नानं फलं लभेत् ।।

आदिकाल में ही इस श्लोक के माध्यम से पंचांग को परिभाषित किया है।

तिथि- पंचांग का पहला अंग तिथि है। जो 16 है। इनमें पूर्णिमा और अमावस्या दो प्रमुख तिथियां है। जो दो पक्षों का निर्धारण करते हैं। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। पूर्णिमा और अमावस्या दोनों तिथि माह में एक बार आती है।

नक्षत्र- नक्षत्र 27 होते हैं। लेकिन एक मुहूर्त अभिजीत नक्षत्र है जो शादी विवाह के समय देखा जाता है। इसे मिला कर 28 नक्षत्र भी कहे जाते है।

योग- 27 होते है। मनुष्य के जीवन में योग का बहुत महत्व है।करण- 11 होते हैं। 4 स्थिर व 7 परिवर्तनशील है।

वार- सप्ताह में 7 दिन होते हैं। जो रविवार से शुरू, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, और शनिवार पर खत्म होते हैं।


Tags:    

Similar News