Saptahik Rashifal 11 to 17 May 2026: क्या कहते हैं- आपके ग्रह 11 से 17 मई 26
Weekly Horoscope 2026 11 to 17 May 2026: 11 से 17 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और शुभ उपायों की पूरी जानकारी डॉ. ए.के. पाण्डेय के साथ।
Saptahik Rashifal 11 to 17 May 2026
Saptahik Rashifal 11 to 17 May 2026: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर । मेष में सूर्य , 15 को सुबह 6.28 से वृष राशि में । चंद्रमा कुंभ राशि में । 12 को शाम 07.24 से मीन राशि में । 14 को रात 10.33 से मेष राशि में । 16 को रात 10.46 से वृष राशि मेंं। मंगल 11 को दोपहर 12.47 से मेष में । बुध मेष में, 15 को दोपहर 12.34 से वृष में। बृहस्पति मिथुन में । शुक्र वृष में 14 को सुबह 10.58 से मिथुन राशि में। शनि मीन में। राहु कुंभ , और केतु सिंह राशि में।
जानते हैं कैसा रहेगा ये सप्ताह आपकी राशि के लिए ।
1- मेष राशि
मेष राशि के लोगों का समय पहले से ही अच्छा चल रहा है। ऐसा मंगलवार शाम तक रहेगा। पिछली परेशानियां समाप्त होंगी। इस दौरान जरूरी काम पूरे करना आवश्यक होगा। रोजगार में वृद्धि होगी और नौकरी में लाभ होगा।
लेकिन मंगलवार सायंकाल बाद से गुरूवार तक में समय थोड़ा विपरीत रहने वाला है। काम में मन नहीं लगेगा और न चाहते हुए भी धन का खर्च बढ़ेगा। इस कारण थोड़ा तनाव भी रहेगा।
शुक्रवार - शनिवार आपका समय अच्छा रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। नई योजनाएं बनेंगी। महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे।
रविवार से आपसी सम्बन्धों में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भोजन सुपाच्य होना चाहिए। आवश्यक कार्यों को सावधानी पूर्वक करें।
हनुमान जी की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल
सुझाव - मंगलवार को गुड़ और चना का दान करें, मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में तेजी आएगी।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए पहले दिन से ही अच्छा समय प्रारंभ हो गया है। ऐसा गुरुवार तक रहेगा।
यह समय आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा, इसलिए पिछले रुके हुए कामों को जल्दी से पूरा करें।
लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
शुक्रवार से शनिवार तक सोच-समझकर आवश्यक कार्य करें। यात्रा में सावधानी बरतें। अधिक धन खर्च करने से बचें।
धैर्य रखें, इसके बाद यानी रविवार से समय आपके मन के अनुकूल प्रारंभ होगा।
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
अधिक लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सफेद
सुझाव - शुक्रवार को सुगंधित इत्र या सफेद मिठाई का दान करें, लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार शाम तक आवश्यक कार्यों को थोड़ा सावधानी पूर्वक करना होगा। इस बीच कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सेहत पर ध्यान दें। पैरों में दर्द हो सकता है। लोगों से विवाद से बचें।
रेंगने वाले जीवों से दूरी रखें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखें।
थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि मंगलवार शाम से शनिवार तक का समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। काम में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से भी लाभ होगा।
यदि कोई बेरोजगार है तो उसे भी अवसर मिल सकता है।
रविवार से जरूरी कामों को सावधानी से करें।
महिलाओं को पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चाहिए।
विद्यार्थियों को चंचलता छोड़कर गंभीर होना होगा।
गणपति की आराधना करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
सुझाव - बुधवार को हरे मूंग का दान करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों को जरूरी कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। पहले दिन के बाद से लेकर गुरुवार तक समय कुछ मामलों में अनुकूल नहीं रहेगा।
सेहत पर ध्यान दें। वाद-विवाद से बचें। अधिक मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ न मिलने से चिंता बढ़ सकती है।
कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों को प्रोत्साहित करें, उन पर क्रोध करना उचित नहीं होगा।
थोड़ा धैर्य रखें, शुक्रवार से रविवार तक समय आपके अनुकूल रहेगा। कार्य और व्यापार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध लाभ देंगे।
महिलाओं को मानसिक तनाव से बचना चाहिए।
विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे।
भगवान शिव की पूजा लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सफेद
सुझाव - सोमवार को दूध या चावल का दान करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय पहले से ही अच्छा चल रहा है, जो मंगलवार शाम तक अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन में वृद्धि होगी और विरोधी दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मंगलवार सायंकाल से शनिवार तक थोड़ा संभलकर रहें। कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। चिंता बढ़ेगी।
मन को भटकने से बचाएं और धैर्य रखें। सोच-समझकर धन खर्च करें।
रविवार से समय अनुकूल होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
महिलाओं की व्यापार में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सुनहरा/पीला
सुझाव - रविवार को गेहूं और गुड़ का दान करें, सूर्य कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए पहले दिन से ही महत्वपूर्ण कार्यों में लाभ का समय प्रारंभ हो रहा है। गुरुवार तक का समय व्यापार और नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा।
नए अनुबंध हो सकते हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा।
लेकिन शुक्रवार से रविवार तक समय कुछ परेशानियों वाला रहेगा।
यात्रा में बाधा और अधिक धन खर्च होने से मन दुःखी रहेगा।
जरूरी काम सोच-समझकर करें और लंबी यात्राओं में सावधानी रखें।
गणपति की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
सुझाव - बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें और बुद्धि स्थिर रखने के लिए ध्यान करें।
7- तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय पहले से ही प्रतिकूल चल रहा है, ऐसा मंगलवार शाम तक रहेगा। अतः जरूरी काम सोच-समझकर करें।
स्वास्थ्य के मामले में समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में भय बना रहेगा। अपनों से मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवहार में संतुलन बनाकर बड़ों की सलाह मानने से लाभ होगा।
मंगलवार सायंकाल से शनिवार तक का समय कार्य व्यवसाय में वृद्धि का है। सेहत अच्छी रहेगी, यात्रा की योजना बन सकती है।
परिवार में उत्साह रहेगा और शुभ कार्यों की योजना बनेगी।
रविवार से समय थोड़ा बाधाओं वाला हो सकता है, मन बेचैन रहेगा।
महिलाओं को भ्रम से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
मां लक्ष्मी की पूजा लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
सुझाव - शुक्रवार को कमल गट्टा या मिश्री का दान करें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार से समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। गुरुवार तक कार्यों में रुकावट आ सकती है।
यात्रा में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्च से बचें।
महिलाओं को मन की एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए।
शुक्रवार से रविवार तक का समय अनुकूल रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।
हनुमान जी की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल
सुझाव - मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर दाल का दान करें।
9- धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए पहले दिन से मंगलवार शाम तक का समय धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा।
आप अपने विचारों को कार्य रूप दे सकते हैं। समय का सदुपयोग करें।
मंगलवार सायंकाल से शनिवार तक धैर्य रखना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
मन में अशांति रह सकती है और पेट संबंधी समस्या हो सकती है। बुजुर्गों को घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
रविवार से कार्यों में पुनः प्रगति होगी।
महिलाओं को परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
भगवान विष्णु की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पीला
सुझाव - गुरुवार को पीली दाल का दान करें और गुरुजनों का सम्मान करें।
10- मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पहले दिन से मंगलवार शाम तक जरूरी कार्यों को टालने के बजाय पूरा करें।
मन में बेचैनी रह सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
मंगलवार सायंकाल से गुरुवार तक का समय धन लाभ के लिए अच्छा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
लेकिन शुक्रवार से रविवार तक समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।
सेहत के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। मानसिक तनाव से बचने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।
महिलाओं का मन खर्च की ओर अधिक रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
भगवान शिव की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला
सुझाव - शनिवार को तिल का दान करें और शनि मंत्र का जप करें।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा।
सोमवार से मंगलवार शाम तक समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। छोटी यात्रा संभव है।
मंगलवार सायंकाल से गुरुवार तक सादा भोजन रखें। अच्छे विचारों वाले लोगों की संगति करें। चिड़चिड़ापन से बचें।
शुक्रवार से शनिवार तक मान-सम्मान और कार्यों में वृद्धि होगी।
रविवार से समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है।
महिलाओं को परिवार के बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। क्रोध और भ्रम से बचें।
भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - आसमानी
सुझाव - शनिवार को काले तिल और तेल का दान करें, मानसिक शांति मिलेगी।
12- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा।
सोमवार से मंगलवार शाम तक मान-सम्मान की चिंता रहेगी। परिश्रम से लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है।
मंगलवार सायंकाल से गुरुवार तक समय बेहतर रहेगा। घरेलू कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी।
शुक्रवार से शनिवार तक बातचीत में शिष्टाचार बनाए रखें।
रविवार से समय अनुकूल होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के योग बनेंगे।
महिलाओं को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। विद्यार्थी भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - हल्का पीला
सुझाव - गुरुवार को केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें।
अगला साप्ताहिक राशिफल - 18 मई को ।
तब तक स्वस्थ रहें - सुरक्षित रहें।
शुभम् भवतु।
डॉ. ए. के. पाण्डेय